Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Lip Lock Video: स्टूडेंट्स के बीच लिप-लॉक चैलेंज का वीडियो वायरल, 8 स्टूडेंट्स के खिलाफ मामला दर्ज

0 298

Lip Lock Video:कर्नाटक के मेंगलुरु के एक पॉपुलर कॉलेज का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में छात्र और छात्राएं एक दूसरे को लिप-लॉक करते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान और भी कई लोग मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि कॉलेज के छात्र और छात्राओं के बीच लिप-लॉक चैलेंज रखा गया था कि कौन  कितना बेहतर लिप-लॉक कर सकता है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए 8 स्टूडेंट्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

8 स्टूडेंट्स के खिलाफ भादंवि की धारा 376, 354, 354 (सी) और 120 (बी) और पॉक्सो और आईटी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया।  बताया जा रहा है कि आरोपियों में एक 17 साल का लड़का भी है, जिसने इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल किया था।

कॉलेज के कई स्टूडेंट्स फरवरी में एक फ्लैट पर एक साथ आए थे। सबने मिलकर लिप-लॉक प्रतियोगिता रखी थी।  वीडियो में एक लड़का और एक लड़की, दोनों अपनी स्कूली ड्रेस में लिप-लॉक दिखाई दे रहे हैं, जबकि उनके दोस्त तालियां बजाकर उन्हें प्रोत्साहित कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि जांच में सामने आया कि आठ लड़कों ने ग्रुप बनाकर दो लड़कियों के साथ अलग-अलग जगहों पर यौन शोषण किया। इस घटना की भी वीडियो क्लिप बनाई गई थी।

 

Leave a comment