Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Vladimir Putin: रुसी राष्ट्रपति व्लामिदिर पुतिन ( Vladimir Putin) का नया वीडियो आया सामने

0 354

Vladimir Putin: यूक्रेन पर हमला किए जाने के बाद से ही रुसी राष्ट्रपति व्लामिदिर पुतिन (Vladimir Putin) हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। उनसे जुड़ी खबरों पर हर किसी की निगाहें होती हैं। यूक्रेन पर आक्रमण किए जाने के दौरान से ही ये अफवाहें काफी तेज हैं कि पुतिन किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं लेकिन वो अपनी इस बीमारी के बारें में किसी को भनक तक लगने नहीं देते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पुतिन हिलते-ढुलते दिख रहे हैं उन्हें खड़े होने में भी परेशानी हो रही है।

क्रेमलिन (Kremlin) में एक पुरस्कार समारोह के दौरान का ये वीडियो बताया जा रहा है। इस दौरान पुतिन हिल रहे थे और खड़े होने की कोशिश कर रहे थे। रविवार को आयोजित हुए इस पुरस्कार समारोह में  69वर्षीय रुसी राष्ट्रपति व्लामिदिर पुतिन (Vladimir Putin) फिल्म निर्माता निकिता मिखाइलोव (Nikita Mikhailov) को रूसी संघ के राज्य पुरस्कार से सम्मानित करते वक्त आगे और पीछे हिलते-डुलते दिख रहे थे। इसके साथ ही पुतिन पोडियम के पास खड़े होने के दौरान अपना पैर हिलाते हुए भी दिखाई दे रहे थे। उन्होंने देखकर ऐसा लग रहा था जैसे उन्हें खड़े होने में परेशानी हो रही है।

खबरें हैं कि पुतिन को उनके डॉक्टरों ने सलाह दी है कि वो सार्वजिनक तौर से किसी कार्यक्रम में शामिल ना हो। पुतिन का  स्वास्थ्य हमेशा दुनिया भर में ध्यान में चर्चाओं की वजह रहा है और जब से यूक्रेन पर आक्रमण शुरू हुआ है, अफवाहें चल रही हैं कि वह गंभीर रूप से बीमार हैं। हालांकि ये कहना मुश्किल है कि वायरल हो रहे इस वीडियो में कितनी सच्चाई है।

 

 

Leave a comment