Sen your news articles to publish at [email protected]
Rahman dakait कौन? शिंदे के इस बयान से क्यों मचा बवाल!
फिल्म ‘धुरंधर’ के पात्र ‘रहमान डकैत’ (Rahman dakait) इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। यह किरदार महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल पैदा कर रहा है। नेता किस तरह इस किरदार का सहारा ले रहे हैं, इसका एक उदाहरण हाल ही में महाराष्ट्र से देखने को मिला है। यह सब डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के एक बयान से शुरू हुआ, जब उन्होंने विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान मुंबई के नगर निगम BMC के संदर्भ में चर्चा की।
रहमान डकैत कौन
उन्होंने कहा कि मुंबईवासियों से लूटपाट करके शहर को गंदा कर दिया गया है। रहमान डकैत कौन है, जिसने मुंबई का खजाना लूटा? इतिहास में ऐसे कई डकैत रहे हैं। एक मजबूत गठबंधन है, जो इन डकैतों को समर्थन देता है। शिंदे ने सीधे किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन यह सच है कि शिवसेना यूबीटी का बीएमसी पर कब्जा हमेशा बना रहा है, इसलिए इसका इशारा उद्धव ठाकरे की तरफ माना जा रहा है।
इस बार, बीजेपी और शिवसेना के शिंदे गुट ने मुंबई के नगर निगम चुनाव में एक साथ आने का फैसला किया है। एकनाथ शिंदे ने कहा कि क्या कोई नया सिनेमा सामने आया है, और उन रहमान डकैतों का जिक्र किया, जो मुंबई की तिजोरी पर राज कर रहे हैं। उन्हें ढूंढना जरूरी है। उन्होंने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से किसी का विरोध नहीं करते, लेकिन जब उन पर टिप्पणियां की जाती हैं, तो उन्हें भी प्रतिक्रिया देनी पड़ती है। उन्होंने भरोसा जताया कि म्युनिसिपल चुनाव जीतने के बाद महायुति वास्तविक ‘धुरंधर’ साबित होगी। इस पर यूबीटी के आदित्य ठाकरे ने कहा कि खुद शिंदे को पता नहीं है कि कहां-कहां से धुआं उठ रहा है।
महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों की तारीखें घोषित
उद्धव गुट के नेता आनंद दुबे ने कहा कि उन्हें पता नहीं है कि फिल्मों में कौन रहमान डकैत है, लेकिन इतना जरूर जानते हैं कि किसी की पार्श्वभूमि क्या है। महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों की तारीखें घोषित कर दी गई हैं। बीएमसी सहित राज्य की 29 नगर निगमों में मतदान 15 जनवरी को होगा, और इसके परिणाम 16 जनवरी को सामने आएंगे। इस चुनाव में भाग लेने वाले उम्मीदवार 23 दिसंबर से 30 दिसंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। चुनाव आयोग आवेदनों की समीक्षा 31 दिसंबर, 2025 तक करेगा। इसके अलावा, नामांकन 2 जनवरी तक वापस लिए जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें – Samrat Choudhary और AIMIM के बीच गुपचुप मुलाकात, ऑपरेशन लोटस में जुटी भाजपा?
