Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Wrestlers Medals Ganga: टिकैत के कहने पर माने पहलवान, पहलवानों ने गंगा में नहीं बहाए मेडल; सरकार को 5 दिन का अल्टीमेटम

बजरंग पूनिया, साक्षी-विनेश ने राकेश टिकैत मेडल्स सौंपे 

0 176

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Wrestlers Medals Ganga: भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ धरना देने वाले पहलवानों ने हर की पैड़ी में अपने मेडल गंगा में बहाने का फैसला टाल दिया है। पहलवान मेडल बहाने के लिए हरिद्वार पहुंचे थे। खबर लगते ही भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत वहां पहुंचे।

बजरंग पूनिया, साक्षी-विनेश ने राकेश टिकैत मेडल्स सौंपे 

Wrestlers Medals Ganga: पहलवानों से बात कर उन्होंने केंद्र सरकार को कार्रवाई के लिए 5 दिन का अल्टीमेटम दिया। टिकैत ने पहलवानों से मेडल्स और मोमेंटो वाली पोटली भी ले ली है। उन्होंने कहाकि इन्हें राष्ट्रपति को देंगे। सभी खिलाड़ी हरिद्वार से घर के लिए रवाना हो गए।

इससे पहले साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट करीब एक घंटे तक हर की पौड़ी में बैठकर मेडल पकड़े रोते रहे।

 

उधर, मेडल बहाने के फैसले पर गंगा समिति पहलवानों के खिलाफ खड़ी हो गई थी। उनका कहना था कि ये (हर की पैड़ी) पूजा-पाठ की जगह है, राजनीति की नहीं।

 

Wrestlers Medals Ganga: बता दें, ये पहलवान WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी के लिए जंतर-मंतर पर धरना दे रहे थे। रविवार को पुलिस से हुई झड़प के बाद ये जंतर-मंतर से लौट आए थे।

 

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

किसान नेता नरेश टिकैत ने खिलाड़ियों से मेडल ना बहाने की अपील की। एक्शन के लिए 5 दिन का समय मांगा। नरेश टिकैत ने रेसलर्स के मेडल और मोमेंटो वाली पोटली उनसे ले ली। उन्होंने कहा कि इन्हें गंगा में नहीं बहाना, ये राष्ट्रपति को देंगे।

 

पहलवान गंगा में मेडल बहाने हरिद्वार में हर की पौड़ी पहुंचे थे। हर की पौड़ी पर पहलवान मेडल हाथ में लेकर फूट-फूटकर रोए। साक्षी बोलीं- इंडिया गेट पर आमरण अनशन करेंगे

 

Wrestlers Medals Ganga: रेसलर साक्षी मलिक ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि मेडल्स गंगा में प्रवाहित करने के बाद इंडिया गेट पर आमरण अनशन करेंगे। हमने पवित्रता से इन मेडल को हासिल किया था। इन मेडल को पहनाकर तेज सफेदी वाला तंत्र सिर्फ अपना प्रचार करता है। फिर हमारा शोषण करता है। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को नहीं लौटाएंगे, क्योंकि उन्होंने हमारी कोई सुध नहीं ली।

 

इस बीच, बृजभूषण शरण सिंह ने 5 जून को अयोध्या में महारैली बुलाई है। इसमें संत भाग लेंगे। बृजभूषण और संतों का कहना है कि पॉक्सो एक्ट का फायदा उठाकर इसका दुरुपयोग किया जा रहा है।

 

दिल्ली पुलिस ने कहा- पहलवानों को इंडिया गेट पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी। राष्ट्रीय स्मारक प्रदर्शन स्थल नहीं है।

 

Wrestlers Medals Ganga: हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने कहा- पहलवानों को मेडल बहाने से नहीं रोकेंगे। पहलवान कुछ भी करने के लिए स्वतंत्र हैं। हरिद्वार में पहलवानों के मेडल विसर्जित करने के कार्यक्रम का गंगा सभा ने विरोध किया। अध्यक्ष नितिन गौतम ने कहा- रेसलर को गंगा सभा रोकेगी।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off