Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Presidental Election 2022: यशवंत सिन्हा ने बीजेपी पर बड़ा हमला करते हुए कहा, मुर्मू को समर्थन देने के लिए ठाकरे पर बनाया गया दबाव

0 165

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Presidental Election 2022:राष्ट्रपति चुनाव की तारीख नजदीक आने वाली है। एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रुप में उतारा गया है जबकि विपक्ष की ओर यशवंत सिन्हा राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं। अधिकांश लोगों को द्रौपदी मुर्मू का समर्थन मिल रहा है। महाराष्ट्र में सियासी हलचल थमने के बाद अब शिवसेना ने भी मुर्मू को समर्थन देने की घोषणा की है। उद्दव ठाकरे ने स्वंय कहा है कि वो द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देंगे। ठाकरे के इस बयान के बाद विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का बड़ा बयान सामने आया है।

यशवंत सिन्हा ने बीजेपी पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि उद्धव ठाकरे ने बीजेपी के दबाव में आकर द्रौपदी मुर्मू का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे को मजबूर किया गया है कि वो द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करें। ये बात यशवंत सिन्हा ने गुवाहाटी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही। बता दें कि उद्धव ठाकरे ने ऐलान किया था कि राष्‍ट्रपति के लिए चुनाव में उनके नेतृत्‍व वाली शिवसेना, बीजेपी नीत एनडीए की प्रत्‍याशी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगी।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

यशवंत सिन्हा ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इस देश में चारों तरफ असाधरण सी स्थिति बन रही है। साल 2018 के आते मुझे पार्टी छोड़ने पर विवश होना पड़ा। नागरिकता का कानून मुद्दा बना है जो आप पर थोप दिया गया है। उन्होंने कहा कि इन लोगों की मंशा थी कि पूरे देश में देश में सीएए और एनआरसी लागू करेंगे और लागू इसलिए नहीं कर पा रहे क्योंकि वो बेवकूफी में बना कानून है। नियम नहीं बना। मैं यदि राष्ट्रपति बना तो कानून को मंजूर नहीं होने दूंगा।

यशवंत सिन्हा ने कहा कि मैं व्यक्तिगत तौर मैं उनका (द्रौपदी मुर्मू) सम्मान करता हूं लेकिन वो किस विचारधारा का प्रतिनिधित्व करती। क्या हमें एक साइलेंट राष्ट्रपति  चाहिए। मेरे राष्ट्रपति चुने जाने के बाद एजेंसी का गलत इस्तेमाल राजनेताओं के खिलाफ रूक जाएगा।

 

 

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off