Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Yogendra Yadav Attacks BJP: योगेंद्र यादव का भाजपा पर हमला, बोले- 400 नहीं, बीजेपी को पड़े हैं 272 सीट के लाले

Yogendra Yadav attacks BJP: इस चुनाव में 10 साल बाद भी मुद्दों की बज़ाय मंदिर पर हो रहा - योगेंद्र

0 64

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Yogendra Yadav Attacks BJP: जानेमाने चुनाव विश्लेषक योगेन्द्र यादव ने कहा कि केंद्र सरकार के तमाम हथकंडों के बावजूद देश के 5 बड़े राज्यों में बीजेपी की सीटें तेजी से लुढ़क रही हैं।

भारत जोड़ो अभियान के तहत बिलासपुर पहुंचे योगेंद्र यादव ने बिलासपुर प्रेस क्लब में संविधान संवाद किया। उन्होंने मतदाता का राजनीतिक बोध, दायित्व और भूमिका विषय पर अपना भाषण दिया। उन्होंने कहा कि यह आम चुनाव सही मायने में एक असाधारण चुनाव है। इस चुनाव में चुनाव होने से पहले अंपायर बदल दिए गए हैं।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

योगेन्द्र यादव ने कहा कि इस बार चुनाव विपक्ष से ज्यादा आम जनता लड़ रही है। उन्होंने कहाकि इस चुनाव में 10 साल बाद भी मुद्दों की बज़ाय मंदिर पर हो रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिए केंद्र सरकार तमाम हथकंडे अपना रही है। बावज़ूद इसके बीजेपी कई बड़े राज्यों में छलान पर है।

उन्होंने महाराष्ट्र, यूपी, राजस्थान, कर्नाटक और बिहार राज्यों की ओर इशारा करते हुए कहाकि यहां भाजपा का रंग फीका पड़ गया है। इन राज्यों में बीजेपी बड़े पैमाने में सीटें लूज कर रही है। इससे बीजेपी का पूरा तंत्र बौखलाया हुआ है।

योगेंद्र यादव ने कहा कि 2014 – 2019 का उफान और उन्माद अब ठंडा हो गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अभी स्थिति ऐसी है कि चुनाव शुरू होते ही 400 पार का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी को अब 272 के लाले पड़ रहे हैं।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off