Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

MP RANJI TROPHY CHAMPION: एमपी रणजी चैंपियन, मुंबई को 6 विकेट से हराया

शुभम शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच और सरफराज खान को प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार

0 112

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

MP RANJI TROPHY CHAMPION: भारत के सबसे बड़े घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी को नया चैंपियन मिल गया। बेंगलुरु में खेले गए फाइनल मैच में मध्य प्रदेश ने 41 बार की चैंपियन मुंबई को 6 विकेट से हराकर पहली बार खिताब जीत लिया।

MP RANJI TROPHY CHAMPION: भारत के सबसे बड़े घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी को नया चैंपियन मिल गया। बेंगलुरु में खेले गए फाइनल मैच में मध्य प्रदेश ने 41 बार की चैंपियन मुंबई को 6 विकेट से हराकर पहली बार खिताब जीत लिया।

बता दें कि पिछले कुछ सालों में एक के बाद एक नई शक्तिशाली टीमें उभर कर सामने आ रही हैं। मध्य प्रदेश की खिताबी जीत भी इसी बात की तस्दीक करती है। 2014-15 से अब तक 8 सीजन में 6 अलग-अलग टीमों ने खिताब जीते हैं।

MP RANJI TROPHY CHAMPION: गौर करें तो मैच के आखिरी दिन मुंबई की दूसरी पारी 269 रन के स्कोर पर सिमट गई। इस तरह MP को जीत के लिए 108 रन का टारगेट मिला, जिसे मध्य प्रदेश ने 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

इससे पहले पहली पारी में मुंबई ने 374 रन बनाए थे। जिसके जवाब में मध्य प्रदेश ने 536 रन बनाते हुए 162 रन की बढ़त हासिल की थी।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

इस जीत पर MPCA टीम को 2 करोड़ रुपए का इनाम देगा। MPCA के सचिव ने बताया कि विजेता टीम को दो करोड़ रुपए दिए जाएंगे।

एमपी की जीत पर कप्तान आदित्य श्रीवास्तव ने कहाकि, ‘पूरी तरह से उत्साहित हूं। हम बेहद भावुक हैं। कप्तान के रूप में यह मेरा पहला साल था। मैंने जो कुछ सीखा है वह चंद्रकांत सर से सीखा है। मैं इसे जारी रखना चाहता हूं। यह बहुत ही शानदार है। अच्छा महसूस हो रहा है। यह सब करना आसान नहीं था।’

उधर मुंबई के कप्तान पृथ्वी शॉ ने कहाकि, ‘लड़कों ने जिस तरह से खेला है, वह अविश्वसनीय था। टीम में बहुत सारे नए लोग थे। MP ने अच्छा खेला। मैं अधिक समय तक बल्लेबाजी कर सकता था। इस साल नहीं, लेकिन निश्चित रूप से अगले साल हम जीतेंगे। सरफराज, मुलानी, पारकर, अरमान जाफर ने अच्छा खेला। वे टीम का भविष्य हैं।’

MP ने मुंबई की पहली पारी के 374 रन के स्कोर के जवाब में 536 रन बनाए थे। एमपी के शुभम शर्मा 116 रन बनाकर आउट हुए। यश दुबे ने 133 और रजत पाटीदार ने 122 रन की पारी खेली। मुंबई ने अपनी दूसरी पारी में 269 रन बनाए थे। इस तरह से एमपी को जीत के लिए 108 रन की जरूरत थी। इ लक्ष्य को एमपी के बल्लेबाजों ने 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

मुंबई के लिए तुषार देशपांडे ने तीन विकेट और सम्स मुलानी ने पांच विकेट लिए थे। जबकि मोहित अवस्थी को दो विकेट मिले।

रणजी टूर्नामेंट में शानदार 982 रन बनाने वाले सरफराज खान प्लेयर ऑफ द सीरीज और फाइनल मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले शुभम शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off