Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

INDIA OLD POPULATION: तेजी से बूढ़ा होने की राह पर भारत, 14 साल बाद 15 फीसदी हो जाएँगे बुजुर्ग

साल 2036 में भारत के प्रत्येक 100 लोगों में से 15 लोग बुजुर्ग हो जाएँगे

0 308

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

INDIA OLD POPULATION: भारत तेजी से बूढ़ा होने की राह पर है। आज से 14 साल बाद 2036 में प्रत्येक 100 लोगों में से 15 लोग बुजुर्ग हो जाएँगे। वहीं केवल 23 लोग युवा रहेंगे।

INDIA OLD POPULATION: भारत तेजी से बूढ़ा होने की राह पर है। आज से 14 साल बाद 2036 में प्रत्येक 100 लोगों में से 15 लोग बुजुर्ग हो जाएँगे। वहीं केवल 23 लोग युवा रहेंगे। मिनिस्ट्री ऑफ स्टैटिक्स एंड प्रोग्राम इंप्लीमेंटेशन की यूथ इन इंडिया 2022 की रिपोर्ट में ये तस्वीर सामने आई है। फिलहाल मौजूदा समय में देश के हर 100 लोगों में से 27 युवा हैं और 10 बुजुर्ग हैं।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

गौर करें तो वर्ष 2011 में भारत की आबादी 121.1 करोड़ थी। 2021 में136.3 करोड़ पहुंच गई। इसमें 27.3 प्रतिशत आबादी युवाओं, यानि 15 से 29 साल की आयु वालों की है। इसके मुताबिक भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक है।

यूथ इन इंडिया 2022 की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2036 तक भारत में युवाओं की संख्या ढाई करोड़ कम हो जाएगी। फिलहाल देश में युवाओं की आबादी 37.14 करोड़ है। साल 2036 में घटकर यह 34.55 करोड़ हो जाएगी। देश में इन दिनों 10.1 फीसदी बुजुर्ग हैं, जो वर्ष 2036 तक बढ़कर 14.9 प्रतिशत हो जाएंगे।

गे।यूथ इन इंडिया 2022 की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2036 तक भारत में युवाओं की संख्या ढाई करोड़ कम हो जाएगी। फिलहाल देश में युवाओं की आबादी 37.14 करोड़ है। साल 2036 में घटकर यह 34.55 करोड़ हो जाएगी। देश में इन दिनों 10.1 फीसदी बुजुर्ग हैं, जो वर्ष 2036 तक बढ़कर 14.9 प्रतिशत हो जाएंगे।

INDIA OLD POPULATION : देश के प्रदेशों की बात करें तो साल 2011 में युवा जनसंख्या का पीक देखने को मिलता है और इसके बाद से गिरावट का दौर शुरू होता है। हालाँकि, केरल राज्य अपवाद है। केरल में युवा पीढ़ी का पीक 1991 में ही देखने को मिल गया था। तमिलनाडु में भी 2001 की तुलना में 2011 में युवा आबादी में कमी आई और तब से लगातार गिरावट जारी है।

बिहार और उत्तर प्रदेश में वर्ष 2021 तक युवा आबादी काफी तेजी से बढ़ी है, लेकिन इसके बाद इसमें कमी आने लगी, जो बदस्तूर जारी है। देखा जाए तो आधे से ज्यादा युवा इन 5 राज्यों बिहार, यूपी, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान में हैं।

INDIA OLD POPULATION: साल 2021 की जनसंख्या के मुताबिक, सबसे कम युवा आबादी वाले प्रदेश आंध्र प्रदेश, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब, तमिलनाडु, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल हैं।

INDIA OLD POPULATION महिला आबादी का अनुपात पुरुषों से कम

वहीं सभी राज्यों में महिला आबादी का अनुपात युवाओं में पुरुष के अनुपात से कम है, लेकिन बुजुर्गों में महिला आबादी का अनुपात पुरुष के अनुपात से अधिक है। इस पैटर्न का प्रमुख कारण देश में महिलाओं की औसत आयु, यानि लाइफ एक्सपेक्टेंसी का अधिक होना है।

INDIA OLD POPULATION: वर्ष 2011 से 2036 के बीच देश में फर्टिलिटी रेट कम होने और औसत आयु बढ़ने से देश की डेमोग्राफी में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

https://vimarshnews.in/

पिछले दशकों के दौरान सरकार ने भी कम उम्र में शादी करने और बच्चे पैदा करने से रोकने के लिए कई स्कीम्स मसलन- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री लाडली लॉन्च की। इसका परिणाम हमारे सामने है। लिटरेसी रेट बढ़ने से भी फर्टिलिटी रेट में कमी आई है।

भारत में एवरेज लाइफ एक्सपेक्टेंसी 69.4 साल है। यानि ज्यादातर भारतीय 69 साल तक जीते हैं। गांव के लोगों में जहां यह 68 साल है, वहीं शहरी लोगों के लिए यह 72.6 वर्ष है। भारत में महिलाओं की एवरेज लाइफ एक्सपेक्टेंसी 70.7 साल और पुरुषों की 68.2 साल है।

INDIA OLD POPULATION: सैंपल रजिस्ट्रेशन रिपोर्ट यानि SRS 2014-18 के मुताबिक, भारत में एवरेज लाइफ एक्सपेक्टेंसी 69.4 साल है। यानि ज्यादातर भारतीय 69 साल तक जीते हैं। गांव के लोगों में जहां यह 68 साल है, वहीं शहरी लोगों के लिए यह 72.6 वर्ष है। भारत में महिलाओं की एवरेज लाइफ एक्सपेक्टेंसी 70.7 साल और पुरुषों की 68.2 साल है।

INDIA OLD POPULATION: रिपोर्ट के अनुसार आने वाले भारत में बुजुर्गों की आबादी ज्यादा होगी। आंकड़ों के मुताबिक सामाजिक सुरक्षा के मामले में भारत दुनिया के अन्य देशों से काफी पीछे है। यहां बुजुर्गों की देखभाल की संस्थागत व्यवस्था की कमी है। देश की 70 फीसदी आबादी को ही किसी न किसी रूप में सामाजिक सुरक्षा हासिल है।

देश में सिर्फ 26.3 फीसदी बुजुर्ग ही वित्तीय तौर पर किसी पर डिपेंडेंट नहीं हैं, जबकि 20.3 प्रतिशत आंशिक तौर पर दूसरों पर डिपेंडेंट हैं। देश की 53.4 फीसदी बुजुर्ग आबादी आर्थिक सुरक्षा के लिए पूरी तरह बच्चों पर डिपेंडेंट है।

INDIA OLD POPULATION : बता दें कि हमारे देश में सिर्फ 26.3 फीसदी बुजुर्ग ही वित्तीय तौर पर किसी पर डिपेंडेंट नहीं हैं, जबकि 20.3 प्रतिशत आंशिक तौर पर दूसरों पर डिपेंडेंट हैं। देश की 53.4 फीसदी बुजुर्ग आबादी आर्थिक सुरक्षा के लिए पूरी तरह बच्चों पर डिपेंडेंट है। ऐसे में यह बोझ और बढ़ना तय है। और सरकारों को समय रहते चेतना होगा।

https://vimarshnews.in/

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off