Sen your news articles to publish at [email protected]
Giriraj Singh Bihar Visit: विकासात्मक योजनाओं की जानकारी दी
पटना, 27 अप्रैल 2026:
Giriraj Singh Bihar Visit: केंद्रीय वस्त्र मंत्री Giriraj Singh ने सोमवार को National Bank for Agriculture and Rural Development (नाबार्ड) के बिहार क्षेत्रीय कार्यालय का दौरा किया। इस दौरान राज्य में चल रही कृषि एवं ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
दौरे के दौरान नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक गौतम कुमार सिंह ने मंत्री को बिहार में संस्थान की गतिविधियों और विभिन्न वित्तीय एवं विकासात्मक योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि क्षेत्र में किए गए कार्यों जैसे जलछाजन विकास, आदिवासी विकास और किसान उत्पादक संगठनों (FPOs) को दी गई सहायता पर प्रकाश डाला।
नाबार्ड की भूमिका की सराहना
इसके अलावा, गैर-कृषि क्षेत्र में ग्रामीण युवाओं के कौशल विकास, भौगोलिक संकेतक (GI) उत्पादों के प्रचार-प्रसार, PACS कंप्यूटरीकरण जैसी पहलों की भी जानकारी दी गई।
मंत्री गिरिराज सिंह ने कृषि और ग्रामीण विकास में नाबार्ड की भूमिका की सराहना करते हुए परियोजनाओं को क्लस्टर आधारित मॉडल पर लागू करने का सुझाव दिया, जिससे अधिक से अधिक ग्रामीण आबादी को लाभ मिल सके।
पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने की सलाह दी
उन्होंने नाबार्ड को जैव-उर्वरक और बायोचार उत्पादन, वस्त्र उद्योग के लिए उच्च गुणवत्ता वाले फाइबर (न्यू एज फाइबर) के उत्पादन, दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए सेक्स-सॉर्टेड सीमेन के जरिए आर्टिफिशियल इन्सेमिनेशन (AI), सतत कृषि प्रणाली और पशु चारा विकास जैसे क्षेत्रों में पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने की सलाह दी।
इसके साथ ही, उन्होंने राज्य में सक्रिय स्वयं सहायता समूह (SHGs), PACS और FPOs के नेटवर्क का उपयोग योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए करने पर जोर दिया।
मंत्री ने नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधकों (DDMs) की भूमिका की सराहना करते हुए उन्हें स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार नवाचार आधारित परियोजनाएं तैयार करने का सुझाव दिया, ताकि किसानों की आय में वृद्धि और सतत कृषि को बढ़ावा मिल सके।
