Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Lal Singh Chaddha: आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा का कहानी सॉन्ग हुआ रिलीज

0 446

Lal Singh Chaddha:आमिर खान की अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा (Lal Singh Chaddha) का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच फिल्म मेकर्स ने फिल्म का मोस्ट अवेटेड सॉन्ग कहानी आज रिलीज कर दिया है। इस गाने को मशहूर सिंगर सोनू निगम ने अपनी सुरीली आवाज दी है। गाने में आमिर खान और करीना कपूर की क्यूट लव स्टोरी देखने को मिल रही है। दर्शक गाने को खूब पसंद कर रहे हैं और आमिर खान की मासूमियत पर अब दिल लूटा रहे हैं।

सॉन्ग का वीडियो वाकई में दिल छू जाने वाला है। सॉन्ग को देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे दर्शकों की आंखों में कोई पहेली के टुकड़े एक साथ आ रहे हों। कहानी का ऑडियो वर्जन, जिसका म्यूजिक प्रीतम ने दिया है और लीरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य द्वारा लिखे गए हैं को हर ओर से प्यार मिला है।

गाने को अब तक 11 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाना दर्शकों को फवरेट गानों में से एक बन चुका है। बता दें कि लाल सिंह चड्ढा (Lal Singh Chaddha) 11 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में आमिर खान और करीना कपूर के अलावा मोना सिंह, चैतन्य अक्किनेनी भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।

 

Leave a comment