Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Ashok Gehlot: अशोक गहलोत (Ashok Gehlot)  ने कहा देश में हो सकता है गृहयुद्ध 

0 156

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Ashok Gehlot:विपक्षी कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के उद्देश्य से कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी आज से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं। 150 दिनों तक चलने वाली ये यात्रा देश के 12 राज्यों से होगी। भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से शुरु होगी और कश्मीर में जाकर इसका अंत होगा। भारत जोड़ो यात्रा से पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने कहा कि जिस प्रकार का माहौल बना है ऐसा माहौल आजादी के बाद पहली बार बना है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

अशोक गहलोत (Ashok Gehlot)  ने कहा कि देश में इन दिनों नफरत, हिंसा का माहौल है जिससे देश की जनता चिंतित है। हमने प्रधानमंत्री मोदी से कई बार अनुरोध किया कि वो देश में प्रेम-भाईचारा, सद्भावना की अपील करे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। देश में हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ऐसी बात पीएम ने आज तक नहीं कही है।  देश में जाति और वर्ग में धर्म के नाम पर इतनी नफरत पैदा हो गई है कि अगर इसे नहीं संभाला गया तो गृहयुद्ध भी हो सकता है।

अशोक गहलोत ने आगे कहा, राहुल गांधी ने देश के हालातों को बदलने का जिम्मा उठाया है और हमनें अगर नफरत का माहौल नहीं कम किया तो आने वाली पीढ़ी हमें कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है लेकिन आजादी के वीरों का इतिहास नहीं बताया जा रहा है, पंडित नेहरू का इतिहास मिटाने की कोशिश हो रही है।

 

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off