Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Kutton Ka Aatank: राजधानी पटना में एक नहीं, दो नहीं, 46 हज़ार लोगों को कुत्तों ने काटा!

0 41

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Kutton Ka Aatank: बिहार की राजधानी पटना में आवारा कुत्तों कहर जारी है। हालात यहां पहुंच गए हैं कि इधर एक साल की अवधि में 46 हजार लोगों को कुत्तों ने अपना शिकार बनाया है।

इस हाहाकारी आंकड़ों के बाद शहर में आवारा कुत्तों की धर-पकड़ का अभियान फिर शुरू होगा। कुत्तों को पकड़ने और उनकी नसबंदी कराई जाएगी। इसके लिए एजेंसी की चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

बता दें कि बीते एक साल से शहर में कुत्तों की धर-पकड़ का अभियान ठप पड़ा था, क्योंकि पुरानी एजेंसी के करारनामे की समय सीमा समाप्त हो गई थी।

पटना के अपर नगर आयुक्त राजन सिन्हा ने बताया कि कुत्तों को पकड़ने के लिए पहले एक एजेंसी को जिम्मेदारी दी गई थी। उसका एकरारनामा खत्म हो गया था। लोकसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण एजेंसी चयन के लिए टेंडर नहीं किया गया। इसीलिए अभियान नहीं चलाया जा सका।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

सिन्हा ने बताया कि एजेंसी के पास कुत्तों को पकड़ने के लिए वाहन एवं अन्य संसाधन हैं। इसको लेकर जल्द ही अभियान शुरू होगा। उन्होंने बताया कि आवारा किस्म के कुत्तों को एंटी रैबीज़ के टीके भी लगाए जाएंगे।

एक अध्ययन के अनुसार शहर में हर दिन औसतन 180 लोग कुत्तों के काटने से पीड़ित होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। इसमें सबसे अधिक पीएमसीएच में रोजाना 50 लोग एंटीरैबिज का इंजेक्शन लगवाने पहुंच रहे हैं। प्रशासन उनके इलाज की व्यवस्था को दुरुस्त रखने का दावा किया कर रहा है।

इसी प्रकार एनएमसीएच में 40 न्यू गार्डिनर अस्पताल में 30, गुरु गोविंद सिंह अस्पताल पटना सिटी में 35 तथा गर्दनीबाग अस्पताल में 25 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। पिछले एक साल में इन अस्पतालों में एक लाख 93 हजार एंटी रैबिज इंजेक्शन की खपत हुई है। इनमें कुत्ता काटने के मरीजों की संख्या काफी अधिक है।

इसे देखते हुए पटना नगर निगम फिर से अभियान शुरू करने जा रहा है। इधर मुजफ्फरपुर में भी स्थिति खराब है। सदर अस्पताल में कुत्ता काटे मरीजों की संख्या अधिक है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off