Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Subhash Yadav Slam Lalu: साले सुभाष यादव का लालू पर गंभीर आरोप, सीएम हाउस में होती थी किडनैपिंग की डील 

0 215

Subhash Yadav Slam Lalu: लालू यादव के साले और राबड़ी देवी के भाई सुभाष यादव ने आरजेडी प्रमुख पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि लालू यादव के शासनकाल में मुख्यमंत्री आवास में किडनैपिंग की डील होती थी, और लालू इसमें शामिल रहते थे। इस बारे में मुख्यमंत्री आवास में बैठकें होती थीं। सुभाष यादव ने एक किडनैपिंग मामले का जिक्र करते हुए कहा कि यह डील लालू और उनके करीबी लोगों के बीच होती थी।

सुभाष यादव ने बताया कि एक अपहरण की घटना में जाकिर हुसैन का नाम आया था, जिसे उन्होंने पार्टी में लाया था। इस मामले में शहाबुद्दीन, प्रेमचंद गुप्ता और लालू यादव ने जाकिर हुसैन से अपहृत व्यक्ति को छोड़ने का दबाव डाला था, हालांकि जाकिर ने कहा कि असल अपहरणकर्ता कोई और था, जो सहरसा जिले का रहने वाला था।

सुभाष यादव ने यह भी कहा कि क्या लालू जी को हम लोग बर्बाद करने वाले थे? उन्होंने चारा घोटाले और अलकतरा घोटाले में हमारे नाम का जिक्र किया, जबकि हम मंत्री नहीं थे। आरोप लगाया कि यह सब लालू जी का काम था और उन्होंने पूरे बिहार में अपराधियों को संरक्षण दिया था। सुभाष यादव ने दावा किया कि उन्हें झूठा बदनाम किया गया और कहा कि यह सब एक साजिश थी।

तेजस्वी यादव की राजनीति पर सवाल करते हुए सुभाष यादव ने कहा कि तेजस्वी का कोई भविष्य नहीं है और 2025 में आरजेडी को एक भी सीट नहीं मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि तेजस्वी के दावे में कोई दम नहीं है और उनकी राजनीतिक सफलता नीतीश कुमार की कृपा पर निर्भर है। सुभाष यादव ने स्पष्ट किया कि आगामी चुनावों में उन्हें राजनीति में कोई भूमिका नहीं निभानी है।

Leave a comment