Sen your news articles to publish at [email protected]
Bihar Graduation Scholarship 2026: बिहार की 1.5 लाख छात्राओं को ₹50000 का तोहफा, यहाँ देखें पूरी डिटेल
Bihar Graduation Scholarship 2026: बिहार की ग्रेजुएट पास छात्राओं के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत लगभग 1.5 लाख छात्राओं के बैंक अकाउंट में 50,000 रुपये की सहायता राशि डालने की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग ने वित्त विभाग को बजट स्वीकृति के लिए अपना प्रस्ताव भेजा है।
उच्च शिक्षा विभाग के अनुसार, दिसंबर 2025 तक जिन्होंने ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की है, उनके सभी आंकड़े वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं और उनकी जांच पूर्ण कर ली गई है। जांच में सही पाई गई छात्राओं को इस योजना के अंतर्गत पैसा देने की प्रक्रिया में तेजी लाई जा रही है।
कुछ छात्राओं के आवेदनों में तकनीकी गलतियों का पता
डेटा की समीक्षा करते समय विभाग ने कुछ छात्राओं के आवेदनों में तकनीकी गलतियों का पता लगाया है। इन छात्राओं का धन सुरक्षित रखने के लिए विभाग ने संबंधित विश्वविद्यालयों को निर्देश दिया है कि वे ऑनलाइन सुधार करवाएँ, ताकि कोई भी योग्य छात्रा इस योजना के लाभ से वंचित न रहे।
उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. एनके अग्रवाल ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री बालिका (ग्रेजुएट) प्रोत्साहन योजना के तहत ग्रेजुएशन पूरी करने वाली सभी छात्राओं को 50-50 हजार रुपये प्रदान करने का प्रावधान है। विभाग इस समय छात्राओं के खातों में राशि ट्रांसफर करने की अंतिम तैयारियों में जुटा हुआ है और जल्द ही यह राशि उनके खातों में डाली जाएगी।
इस योजना का लाभ उठाने के लिए बिहार के विभिन्न शिक्षण संस्थानों, जैसे बीएन मंडल यूनिवर्सिटी, बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी, जयप्रकाश यूनिवर्सिटी, ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी, मुंगेर यूनिवर्सिटी, पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी, पटना यूनिवर्सिटी, पूर्णिया यूनिवर्सिटी, तिलका मांझी भागलपुर यूनिवर्सिटी, वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी और मगध यूनिवर्सिटी ने अपनी छात्राओं का डेटा पोर्टल पर अपलोड कर दिया है। सभी सही जमा किए गए आवेदनों को जल्द ही इस योजना का लाभ मिल जाएगा।
