Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

India-EU फ्री ट्रेड एग्रीमेंट: 27 जनवरी दिल्ली समझौते से 10 लाख करोड़ का व्यापार, टैरिफ शून्य पर!

india eu free trade agreement delhi summit tarif kam 20260128 123423 0000
0 502

दिल्ली, 28 जनवरी 2026: 20 साल की लंबी चर्चाओं के बाद भारत (India) और यूरोपीय संघ (EU) के 27 देशों के बीच ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (Trade Agreement) पर 27 जनवरी को दिल्ली में हस्ताक्षर हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ बताया, जो 2027 से लागू होगा। यह डील दुनिया के 25% GDP और 33% वैश्विक व्यापार को कवर करेगी, जिसमें 2 अरब आबादी शामिल होगी। अमेरिका के टैरिफ वॉर के बीच भारत ने EU के साथ नया रास्ता खोल दिया है।

20 साल बाद भारत-EU व्यापारिक संबंधों का नया दौर

EU संसद में पहले पास होने के बाद 27 देशों की संसदों से मंजूरी मिलेगी, फिर भारत में भी। गणतंत्र दिवस पर EU के प्रमुख एंटोनियो कोस्टा मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा, “यह भारत-EU संबंधों की मिसाल बनेगा”। डील से कच्चे माल पर शून्य टैरिफ, लग्जरी कारों (BMW, Mercedes) पर 110% से घटकर 10%, शराब पर 150% से 30% टैरिफ होगा। जैतून तेल, जूस पर टैक्स खत्म!

  • भारत के फायदे: मखाना, फल-सब्जियां आसानी से EU निर्यात। बिहार के मखाना उत्पादकों को बड़ा बूस्ट—अमेरिका में मुश्किल, EU में शून्य टैरिफ!
  • EU के फायदे: भारतीय सामान सस्ते दामों पर यूरोप में।
  • कुल व्यापार लक्ष्य: 10 लाख करोड़ रुपये, भारत की पंचवर्षीय योजना जितना प्रभावी।

अमेरिका-Trump टैरिफ वॉर से भारत को EU की ओर धक्का

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 25% अतिरिक्त टैरिफ पॉलिसी ने भारत को मजबूर किया। ट्रंप ने खुद कहा, “यह डील यूरोप के लिए खतरा है”। भारत की चीन-अमेरिका निर्भरता घटेगी, विकल्प बढ़ेंगे। विपक्ष अमेरिका पर सरकार की ‘चुप्पी’ पर सवाल उठा रहा था, लेकिन यह डिप्लोमेसी की जीत है—न दो-दो हाथ, बल्कि बहुपक्षीय रिश्ते।

इतिहास से सबक: WTO और अरुण कुमार का विरोध अब क्यों बदला?

1995-2000 में WTO ने टैरिफ 30% तक घटाने का प्रस्ताव दिया था, जिसका अर्थशास्त्री अरुण कुमार ने विरोध किया। अब शून्य टैरिफ पर सहमति! भारत की आबादी और लालच-प्रतिस्पर्धा से तरक्की जारी, चीन से मुकाबले में डिप्लोमेसी मजबूत।

वैश्विक शांति और भारत की स्वतंत्रता

यह डील 7 अरब आबादी वाली दुनिया में 2 अरब के बीच व्यापार तेज करेगी, शांति-स्थिरता लाएगी। भ्रष्टाचार चुनौती है, लेकिन लोग तरक्की चाहते हैं। 18 साल बाद इतना नजदीकी रिश्ता—फ्री ट्रेड से भारत-EU का नया युग शुरू!

इसे भी पढ़ें – काम की Legal guarantee तय, राज्य सरकार को 125 दिन बाद unemployment allowance देना बाध्य

Leave a comment