Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Rohini Acharya attack on Nitish Kumar: पूछा- ‘चाचा जी, अब कहां गई परिवारवाद वाली दलील?’

rohini-acharya-attack-on-nitish-kumar
0 39

Rohini Acharya attack on Nitish Kumar: बिहार में राजनीतिक बदलावों के दौरान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने अंततः राजनीतिक क्षेत्र में कदम रख लिया है। जेडीयू कार्यकर्ताओं को लंबे समय से निशांत के राजनीति में शामिल होने की प्रतीक्षा थी, और वह समय अब आ गया है। यह संभावना जताई जा रही है कि उन्हें जल्द ही पार्टी की ओर से महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है। हालांकि, इस निर्णय पर विपक्ष सवाल भी कर रहा है।

लालू प्रसाद पर परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनावी सभाओं और विभिन्न आयोजनों में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद पर परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। कई मौकों पर उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि लालू प्रसाद ने केवल अपने परिवार के सदस्यों को ही आगे बढ़ाया है। अब जबकि नीतीश कुमार के बेटे निशांत राजनीति में कदम रख चुके हैं और उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की बात चल रही है, इस पर पक्ष-विपक्ष की बहस भी शुरू हो चुका है।

लालू प्रसाद की बेटी, रोहिणी आचार्य, ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल किया है कि वह परिवारवाद पर अक्सर सवाल उठाते थे, लेकिन अब वह सभी तर्क गायब हैं। रोहणी ने पूछा कि ‘चाचा जी, अब कहां गई परिवारवाद वाली दलील?’ इसके साथ ही, रोहिणी ने निशांत कुमार को राजनीति में आने के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं और उन्हें आमजनों की राजनीति करने की सलाह दी।

इसे भी पढ़ें – Akhilesh Yadav के छोटे भाई Prateek Yadav के शादी का रिश्ता तालाक तक पहुंचा, पत्नी को “मतलबी महिला” बताया

Leave a comment