Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Vijay Sinha in Action: उप-मुख्यमंत्री ने 5 अधिकारियों के इस्तीफे किए स्वीकार, राजस्व विभाग में हड़कंप

bihar-news-5-officers-resignation-vijay-sinha-revenue
0 43

बिहार के उप मुख्यमंत्री और राजस्व तथा भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा (Vijay Sinha) ने बिहार राजस्व सेवा के पांच अधिकारियों के इस्तीफों को मंजूरी दे दी है। उप मुख्यमंत्री ने संबंधित जिलाधिकारियों से प्राप्त अनुशंसा पत्रों के आधार पर इन अधिकारियों के इस्तीफों को उनके द्वारा दिए गए आवेदन की तिथि से प्रभावी मानते हुए स्वीकृति प्रदान की है।

जिन अधिकारियों के इस्तीफे को मंजूरी दी गई

जिन अधिकारियों के इस्तीफे को मंजूरी दी गई है, उनमें वैशाली जिले के गोरौल अंचल के पूर्व अंचलाधिकारी अंशु कुमार का इस्तीफा 19 दिसंबर 2025 से प्रभावी हुआ है। इसी तरह, रोहतास जिले के बिक्रमगंज के पूर्व राजस्व अधिकारी राजन कुमार का इस्तीफा 26 जून 2025 से स्वीकार किया गया है। सारण जिले की परसा में राजस्व अधिकारी रह चुकी शिवांगी पांडेय का इस्तीफा 7 मई 2025 से प्रभावी माना गया है।

औपचारिक आदेश जारी कर दिए गए

रोहतास जिला के राजपुर की पूर्व अंचलाधिकारी अंकिता वर्मा का त्यागपत्र 27 अगस्त 2024 से प्रभावी रूप से स्वीकार कर लिया गया है। इसी प्रकार, हाजीपुर सदर की पूर्व राजस्व अधिकारी स्मृति कुमारी का त्यागपत्र 20 अगस्त 2025 से प्रभावी होकर स्वीकृत किया गया है। यह निर्णय जिलाधिकारियों द्वारा प्रस्तावित अनुशंसाओं और संबंधित प्रक्रियाओं के पूरे होने के पश्चात लिया गया है। इस विषय में औपचारिक आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

इसे भी पढ़ें – Akhilesh Yadav के छोटे भाई Prateek Yadav के शादी का रिश्ता तालाक तक पहुंचा, पत्नी को “मतलबी महिला” बताया

Leave a comment