Sen your news articles to publish at [email protected]
Pappu Pandey Case Update: गोपालगंज के ‘सुल्तान’ पप्पू पांडे को राहत; कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई अंतरिम रोक, जानें क्या है मामला
Pappu Pandey Case Update: बिहार के गोपालगंज जिले के जदयू विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय, जिन्हें पप्पू पांडे के नाम से जाना जाता है, को एक बड़ी राहत मिली है। एमपी-एमएलए विशेष अदालत ने उनकी गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक लगा दी है। यह आदेश गोपालगंज की एमपी-एमएलए कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया। पप्पू पांडेय की ओर से बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन मिश्रा ने अपने तर्क प्रस्तुत किए, जिसके बाद कोर्ट ने तुरंत प्रभाव से गिरफ्तारी पर स्थगन आदेश जारी किया। मामले की अगली सुनवाई अब 7 मई को होगी। इस दौरान कोर्ट में काफी हलचल देखने को मिली।
भू-माफियाओं के साथ मिलकर साजिश करने का आरोप
विधायक अमरेंद्र पांडेय, उनके भाई सतीश पांडेय और सीए राहुल तिवारी पर फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से जमीन पर कब्जा करने के लिए भू-माफियाओं के साथ मिलकर साजिश करने का आरोप लगाया गया है, जिसके चलते एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने इस मामले में भोला पांडेय समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस प्राथमिकी को मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमराव गांव के निवासी जितेंद्र कुमार राय ने दर्ज कराया था।
सतीश पांडेय ने अग्रिम जमानत की याचिका दाखिल
इस केस में विधायक के भाई सतीश पांडेय ने अग्रिम जमानत की याचिका दाखिल की है, और वहीं पहले से जेल में बंद भोला पांडेय समेत अन्य आरोपियों की नियमित जमानत याचिका पर भी सुनवाई हुई है।
पुलिस ने इस मामले में भोला पांडेय सहित चार व्यक्तियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अब सबकी नजर 7 मई को होने वाली अगली सुनवाई पर है, जहां इस मामले की आगे की प्रक्रिया का निर्णय लिया जाएगा।
