Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Bihar Police Transfer: आशीष कुमार सिंह को पटना ट्रैफिक और मनोज कुमार को CID की कमान, 45 DSP भी बदले गए

bihar police tabadla patna traffic sp cid asp 45 dsp changed 20260518 090645 0000
0 14

Bihar Police Transfer: राज्य सरकार ने शनिवार रात बिहार पुलिस सेवा के 54 डीएसपी स्तर के अधिकारियों के तबादले का आदेश दिया है। इस फेरबदल में ईओयू, मद्य निषेध, और साइबर जैसी विभिन्न इकाइयों में नए डीएसपी की तैनाती की गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार, मो अली अंसारी को एआईजी ट्रैफिक बिहार बनाया गया है, जबकि आशीष कुमार सिंह को पटना का ट्रैफिक डीएसपी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, अशफाक अंसारी को डीएसपी मद्य निषेध, मनोज राम को एएसपी सीआईडी, वंदना को एएसपी मद्य निषेध, रेशु कृष्णा को डीएसपी सीआईडी, महेश चौधरी को डीएसपी ईओयू और धीरज कुमार को एसडीपीओ इमामगंज गया के रूप में तैनात किया गया है। इसके अलावा, नीलाभ कृष्ण को सीनियर डीएसपी ईओयू के पद पर और कमलेश कुमार को सीनियर डीएसपी सीआईडी कमजोर वर्ग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

34 राजस्व अधिकारियों का तबादला

राजस्व और भूमि सुधार विभाग ने 34 राजस्व अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें से 18 अधिकारियों को अनुमंडल स्तर पर तैनात किया गया है, जबकि 16 अधिकारियों को पहली बार जिला भू- अर्जन पदाधिकारी की भूमिका सौंपी गई है। अनुमंडल स्तर पर नियुक्त किए गए अधिकारियों को अनुमंडल राजस्व पदाधिकारी का पदनाम दिया जाएगा। राजस्व विभाग के अनुरोध पर सामान्य प्रशासन विभाग इन अधिकारियों को डीसीएलआर की शक्तियाँ प्रदान करेगा। विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, अमरनाथ चौधरी को अररिया का जिला भू-अर्जन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।

गुलाम शाहिद को सारण का जिला भू-अर्जन पदाधिकारी नियुक्त किया

अमरेन्द्र कुमार को अरवल, शुभेन्द्र कुमार झा को औरंगाबाद, पंकज कुमार को बांका, चंद्रशेखर तिवारी को भोजपुर, राजेश रंजन को कैमूर, राजेश कुमार को खगड़िया, अक्षयवट तिवारी को किशनगंज, प्रकाश कुमार सिन्हा को लखीसराय, अशोक कुमार शर्मा को सहरसा, राजेश कुमार सिंह को शिवहर, संजय कुमार सिंह को सीवान, शरत कुमार मंडल को नवादा, सुबोध कुमार को मधुबनी, और मो गुलाम शाहिद को सारण का जिला भू-अर्जन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।

Leave a comment