Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

राबड़ी देवी को 10, सर्कुलर रोड बंगला खाली करने का नोटिस, नए मंत्री नन्दकिशोर राम को मिला आवंटन

bihar politics patna 10 circular road rabri devi notice 20260529 202628 0000
0 5

पटना: बिहार की सियासत में सरकारी बंगलों को लेकर एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग (भू-सम्पदा प्रभाग) ने पूर्व मुख्यमंत्री और बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष श्रीमती राबड़ी देवी को पटना के प्रतिष्ठित ’10, सर्कुलर रोड’ स्थित सरकारी आवास को तत्काल रिक्त करने का अनुरोध किया है।

विभाग द्वारा जारी ताजा पत्र के अनुसार, यह सरकारी बंगला अब बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के माननीय मंत्री श्री नन्दकिशोर राम को आवंटित कर दिया गया है।

क्या है पूरा मामला?

भवन निर्माण विभाग द्वारा जारी ज्ञापांक-4738(भ) दिनांक 27.05.2026 और पत्र संख्या 4747(भ) दिनांक 29.05.2026 के मुताबिक, विभाग ने पहले ही एक आदेश (संख्या-122, दिनांक 25.11.2025) के तहत नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी के लिए ‘आवास संख्या-39, हार्डिंग रोड, पटना’ कर्णांकित (Allot) कर दिया था।

इसके बावजूद, राबड़ी देवी द्वारा पूर्व से धारित पटना केंद्रीय पूल का ‘आवास संख्या-10, सर्कुलर रोड’ अभी तक खाली नहीं किया गया है।

मंत्री नन्दकिशोर राम के पक्ष में नया आदेश

भवन निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव-सह-भू-सम्पदा पदाधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि सक्षम प्राधिकार के अनुमोदन के बाद 27 मई 2026 को पूर्व आदेश को विखंडित करते हुए ’10, सर्कुलर रोड’ का आवास मंत्री नन्दकिशोर राम को आवंटित किया जा चुका है।

इसी आलोक में विभाग ने 29 मई 2026 को राबड़ी देवी के आप्त सचिव को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि वे माननीय नेता प्रतिपक्ष को इस अधिग्रहण और आवंटन से अवगत कराएं, ताकि ’10, सर्कुलर रोड’ के आवास को तत्काल खाली कर हार्डिंग रोड वाले नए आवास में स्थानांतरित हुआ जा सके।

इसी आलोक में विभाग ने 29 मई 2026 को राबड़ी देवी के आप्त सचिव को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि वे माननीय नेता प्रतिपक्ष को इस अधिग्रहण और आवंटन से अवगत कराएं, ताकि ’10, सर्कुलर रोड’ के आवास को तत्काल खाली कर हार्डिंग रोड वाले नए आवास में स्थानांतरित हुआ जा सके।

इस आदेश की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री सचिवालय, प्रधान सचिव, विधानसभा/विधान परिषद के मुख्य अभियंता सहित सभी संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेज दी गई है। अब देखना यह है कि इस नोटिस के बाद पटना के इस हाई-प्रोफाइल बंगले को लेकर आने वाले दिनों में क्या राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने आती है।

Leave a comment