Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Sonam Wangchuk Hunger Strike: अनशन तोड़ने से पहले सरकार के सामने 3 शर्तें

sonam wangchuk hunger strike 3 conditions ladakh 20260720 083915 0000
0 63

Sonam Wangchuk Hunger Strike: सोनम वांगचुक ने हाल ही में एक नया संदेश जारी करते हुए कहा है कि वह अपनी लंबी भूख हड़ताल खत्म करने को तैयार हैं, लेकिन इसके लिए सरकार को उनकी तीन शर्तें माननी होंगी। वांगचुक के अनुसार, यदि केंद्र सरकार शिक्षा प्रणाली में हाल की अनियमितताओं, विशेषकर परीक्षा पेपर लीक के मामलों की जिम्मेदारी स्वीकार करती है और जवाबदेही सुनिश्चित करती है, तो वह अपने अनशन को समाप्त कर देंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि उनकी पहली मांग स्वीकार नहीं की जाती है, तो उन्हें और कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं को संसद तक जाने की अनुमति दी जानी चाहिए, ताकि वे अपनी मांगें सीधे सांसदों और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के समक्ष रख सकें। अपने समर्थकों के लिए जारी संदेश में वांगचुक ने कहा कि यदि वह और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता संसद में पहुंचते हैं और विभिन्न दलों के सांसद व नेता उन्हें आश्वासन देते हैं कि वे उनके मुद्दे को संसद में उठाएंगे, तो वह अपने निर्णय पर दोबारा विचार कर सकते हैं।

सोनम वांगचुक ने एक और शर्त का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यदि उनकी तबीयत खराब रहती है या किसी अन्य कारण से वह संसद नहीं जा पाते, तो विभिन्न राजनीतिक दलों के सांसद और नेता उन्हें अस्पताल में मिलकर यह भरोसा दें कि वे उनके मुद्दों को संसद में उठाएंगे। ऐसी स्थिति में, वह अपने अनशन को समाप्त करने पर विचार करेंगे।

Leave a comment