Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

PM Modi Objectionable Remark Case: नाबालिग लड़की पर दर्ज केस वापस, माफी के बाद खत्म हुआ विवाद

pm modi objectionable remark case withdrawn minor girl
0 47

PM Modi Objectionable Remark Case: दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले महीने कॉकरेच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान एक युवा लड़की ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का उपयोग किया था। अब इस मामले में नई जानकारी आई है कि नाबालिग पर दर्ज FIR पर पुलिस आगे कोई कदम नहीं उठाएगी। दिल्ली पुलिस ने उसकी उम्र और घटना की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए केस जारी न रखने का निर्णय लिया है।

हालांकि नोएडा पुलिस ने जीरो FIR दर्ज की थी, फिर भी दिल्ली पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई करने से मना कर दिया। आरोपी नाबालिग लड़की ने बाद में एक वीडियो के माध्यम से माफी मांगते हुए खुद को 15 साल का बताया। उसने कहा कि वह प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों के प्रभाव में आकर अपमानजनक टिप्पणी कर बैठी थी।

गलती के लिए माफ करने की अपील

जारी किए गए वीडियो में एक लड़की ने माफी मांगते हुए बताया कि उसकी उम्र केवल 15 साल है और उसने एक बड़ी गलती की है। उसने स्वीकार किया कि वह कई गलत बातें बोली। लड़की ने इसे अपनी पहली और आखिरी गलती बताते हुए पूरे देश से माफी मांगी और अपनी करनी पर शर्मिंदगी जताई। उसने लोगों से अपनी गलती के लिए माफ करने की अपील की।

सोशल मीडिया पर नाबालिगों को माफी देने की मांग बढ़ने के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले शुक्रवार (31 जुलाई) को कहा कि उन्होंने उन बच्चों को माफ कर दिया है। पीएम ने इस बात पर जोर दिया कि बच्चों को सजा देने या अदालत में घसीटने से स्थिति में सुधार नहीं होगा। इसके साथ ही उन्होंने समाज से भी अनुरोध किया कि वे इन बच्चों की बात को समझें और उन्हें माफ करें।

Leave a comment