Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Gandak Barrage Rising Discharge: वाल्मीकिनगर गंडक बराज का डिस्चार्ज पीक पर, रातभर अलर्ट पर रहा प्रशासन

gandak-barrage-rising-discharge-bihar-administration-on-alert
0 16

Gandak Barrage Rising Discharge: नेपाल में आई बाढ़ के बाद अब बिहार पर भी खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। वाल्मीकिनगर के गंडक बराज से पानी काफी तेजी से छोड़ा जा रहा है। 26 अगस्त की रात 11 बजे से 12 बजे के बीच बराज से पानी का डिस्चार्ज बढ़कर 1,50,200 क्यूसेक पहुंच गया। इस दौरान बराज के ऊपर यानी अपस्ट्रीम पर जलस्तर 355 फीट और नीचे यानी डाउनस्ट्रीम पर 352.60 फीट रिकॉर्ड किया गया।

जलश्राव एवं जलस्तर का समयवार विवरण

समययू/एस डिस्चार्ज (क्यूसेक)यू/एस जलस्तर (फुट)डी/एस जलस्तर (फुट)स्थिति / ट्रेंड
09:30 रात1,36,700354.70352.10वृद्धि (R)
10:00 रात1,42,100354.90352.30वृद्धि (R)
10:30 रात1,47,500354.90352.50वृद्धि (R)
11:00 रात1,50,200355.00352.60पीक (R)
11:30 रात1,50,200355.00352.60स्थिर (S)
12:00 रात1,50,200355.00352.60स्थिर (S)
01:00 सुबह1,29,000354.50351.80कमी (F)

हालात इतने बिगड़ गए कि रात करीब 11 बजे वाल्मीकिनगर, भितहा और रामनगर इलाकों में हवाई सर्वे की खबर आई। मकसद था- जल्दी से निचले और संवेदनशील इलाकों का मुआयना करना। उस वक्त, यानि रात 11 से 12 बजे के बीच, पानी का बहाव अपने सबसे ऊपरी स्तर (1,50,200 क्यूसेक) पर रहा। लेकिन रात 1 बजे के बाद जलस्तर तेजी से गिरने लगा। तड़के 2 बजे तक बराज से पानी का डिस्चार्ज घटकर 1,04,400 क्यूसेक रह गया। इस गिरावट से निचले इलाकों में फिलहाल बाढ़ का खतरा टल गया और जल संसाधन विभाग ने भी कुछ राहत की सांस ली।

Leave a comment