Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Engineer Raid Patna: लिफ्ट वाले बंगले से हीरे-चांदी के गहने तक, करोड़ों की संपत्ति की जांच

engineer raid patna lift bungalow jewellery property
0 15

Engineer Raid Patna: भवन निर्माण विभाग के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर, सत्येंद्र कुमार चौधरी, के खिलाफ निगरानी टीम ने कार्रवाई की है। बुधवार को पटना के फुलवारी शरीफ, एजी कॉलोनी और पूर्णिया में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने छापेमारी की। इस दौरान फुलवारी शरीफ में एक भव्य पांच मंजिला मकान का पता चला, जिसमें लिफ्ट और शानदार सोलर पैनल स्थापित हैं। मकान में कई महंगे फर्नीचर के साथ-साथ 10 एयर कंडीशनर भी मौजूद हैं।

इसके अलावा, पटना की एजी कॉलोनी में इंजीनियर ने एक और शानदार तीन मंजिला भवन का निर्माण कराया है। इन दोनों संपत्तियों की कीमत का मूल्यांकन किया जा रहा है। इसके साथ ही, ग्रेटर नोएडा में उनके एक फ्लैट की पहचान हो गई है, जिसकी भी जांच की जा रही है।

सत्येंद्र कुमार चौधरी के पास से 1 करोड़ 97 लाख 50 हजार 70 रुपये की आय से अधिक संपत्ति का खुलासा हुआ है। उनकी पत्नी, उषा देवी, और परिवार के अन्य सदस्यों के नाम पर कुल सात अचल संपत्तियों का पता चला है। तलाशी गुरुवार तक जारी रह सकती है।ति का अंतिम आकलन किया जाएगा.

डायमंड और सोने के आभूषण पाए गए

इस छापेमारी में पाए गए निष्कर्ष ये हैं की ये संपत्तियाँ 2011 से 2025 के बीच इंजीनियर और उनकी पत्नी और ससुराल के नाम पर खरीदी गई थी। नौबतपुर में लगभग 74 डिसमिल भूमि और दानपुर में 7.18 डिसमिल भूमि है। इन संपत्तियों का अनुमानित मूल्य 3 करोड़ 60 लाख 58 हज़ार 70 रुपये है।वर्तमान में चल संपत्ति का मूल्य 26 लाख रुपये है जो उनकी आय का लगभग 68 प्रतिशत है।

कुछ डायमंड और सोने के आभूषण पाए गए हैं।इंजीनियर के घर से एक लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं।इसके साथ ही सोने के सिक्के,सिल्वर और डायमंड के आभूषण जब्त किए गए हैं जिनका मूल्यांकन किया जा रहा है। इसके साथ ही कई बैंकों और एलआईसी में निवेश के दस्तावेज़ बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही एक ह्युंडई कार भी जब्त की गई है।

Leave a comment