Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Neha Bora Latest News: दिल्ली हाई कोर्ट से राहत नहीं, SEM कोर्ट में बॉन्ड भरने की प्रक्रिया

neha bora latest news delhi high court sem court bond
0 237

Neha Bora Latest News: दिल्ली उच्च न्यायालय से कोई राहत नहीं मिलने के बाद, दिल्ली पुलिस ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की छात्र संघ अध्यक्ष नेहा बोरा पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करना शुरू कर दिया है।

आज, नेहा बोरा को दिल्ली पुलिस ने मंदिर मार्ग स्थित स्पेशल एक्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) की अदालत में एक बजे तक पेश होने के लिए कहा है। वहां उनसे एक साल तक शांति बनाए रखने का बांड भरवाने की प्रक्रिया की जाएगी।

इसके बाद उन्हें जमानत सशर्त दी जाएगी, जिसके लिए उन्हें एक जमानती लाने के लिए भी कहा गया है। जमानत के लिए 10 हजार रुपए की निजी मुचलके की आवश्यकता होगी।

जमानती को भी भरना होगा बांड

पुलिस के अनुसार, जमानती को भी एक बांड भरना होगा। इसमें यह स्पष्ट किया जाएगा कि वह नेहा बोरा को शांति बनाए रखने के लिए समझाने का प्रयास करेंगे। कल उच्च न्यायालय द्वारा बोरा की याचिका खारिज किए जाने के बाद, वह आज बांड भरने जाने से पहले एक प्रेस वार्ता करने की कोशिश कर रही हैं।

इससे पहले, सीजेपी के चार अन्य नेता, अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे, बांड भर चुके हैं।

बांड भरवाने की प्रक्रिया के बाद, नेहा बोरा की स्थिति पर आगे की कार्रवाई की शुरू कर देगी।

Leave a comment