Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

चंदा चोर और बीफ़ निर्यातक: कितने सनातनी, कितने ढोंगी? डॉ. योगेन्द्र का तीखा सवाल

चंदा चोर और बीफ़ निर्यातक
0 13

लेखक: डॉ. योगेन्द्र

अगर आप हिन्दू धर्म की बुराइयों पर लिखते हैं तो टिप्पणी की जाएगी कि इस्लाम पर क्यों नहीं लिखते? अगर आप नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी करते हैं तो कहा जाएगा कि राहुल गांधी पर क्यों नहीं लिखते? यानी आपको लेखन की सूची थमा दी जाएगी। अरे भाई, इतने ही बेचैन हो तो तुम क्यों नहीं लिख रहे?

जब मैं भागलपुर के लालबाग कॉलोनी में रहता था तो मुहर्रम के कारण बिजली काट दी जाती थी और लोग बंधक सा महसूस करते थे, तब भी मैंने लिखा था कि सबकुछ का समय निर्धारित होना चाहिए। मैंने यह भी लिखा है कि शोक पर्व में नंगी तलवारों और हथियारों का प्रदर्शन सही नहीं लगता। इससे भय उत्पन्न होता है। काली पूजा में भी वही होता है। हमलोगों ने पर्व को अपने अहंकार प्रदर्शन की चीज़ों बना दिया है।

मैंने यह भी देखा है कि कई मुस्लिम समुदाय के पढ़े-लिखे लोग भी मुहर्रम में कथित प्रदर्शन को पसंद नहीं करते और खुलकर फ़ेसबुक पर लिखते हैं। आदमी के सोचने का तरीक़ा डंडीमार होता जा रहा है।

राजनीति और विचारधारा पर चुनिंदा विरोध क्यों?

मैं कांग्रेस सत्ता से लड़ते हुए दो बार जेल जा चुका हूँ। मेरे अनेक साथी हैं जिन्होंने कांग्रेस सत्ता के खिलाफ लड़ते हुए लंबी सज़ा भोगी है। आज जब बीजेपी के नेताओं के कुकर्मों के बारे में लिखता हूँ तो टिप्पणी की जाती है कि अब्दुल की पार्टी के बारे में क्यों नहीं लिखते?

ये लोग पढ़े-लिखे जड़ मूर्ख हैं जो हर जगह मुँह मारते रहते हैं और अपने को समाज का हितू बताने की कोशिश करते हैं। दरअसल ये समाज ही नहीं, देश के दुश्मन हैं। इन लोगों ने समाज में संकीर्णता बोयी है और उसकी फ़सल काटी है।

जाति व्यवस्था और मनुष्यता पर सवाल

जाति आधारित हिंदू समाज में मनुष्यता के लिए जगह ही कितनी बचती है? अगर आप स्वजातीय हैं तो मनुष्यता थोड़ी उछलेगी और दूसरी जाति या अनुसूचित जाति से मुलाक़ात हो गई तो मनुष्यता सिकुड़ जाएगी। यानी हम सब चुनी हुई मनुष्यता के दायरे में जीते हैं और गर्व, गौरव और अहंकार से भरे रहते हैं।

हमें बहुत दुख होता है कि अनुसूचित जाति और जनजाति के सदस्यों को एक एससी/एसटी एक्ट प्राप्त है, पर इससे हमें दुख नहीं होता, जब जाति के आधार पर इसे पीटा जाता है और गालियाँ दी जाती हैं। अपने को आप ठीक क्यों नहीं करते?

कुछ मामले मैं यह भी देख रहा हूँ कि एससी/एसटी एक्ट का दुरुपयोग होता है। ऐसा करने वाले अपने समाज के दुश्मन हैं और उन्हें सचेत रहना चाहिए।

जाति व्यवस्था का उच्छेद किए हम वास्तविक सनातनी नहीं बन सकते। मनुस्मृति से जिन्हें प्यार है, वे सनातनी कैसे हो गए? जिसके पास समदृष्टि नहीं है, बराबरी का बोध नहीं है, सत्य के लिए निष्ठा नहीं है, वे भला सनातन के दावेदार कैसे हैं?

बीफ़ निर्यात और सनातन धर्म के नाम पर राजनीति

नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। बीफ़ को लेकर छाती पीटते थे। मनमोहन सिंह को शब्दों से घायल कर रहे थे। हिन्दुओं को उकसा रहे थे। अब छाती ठोक कर कह रहे हैं कि भारत दुनिया का दूसरा बीफ़ निर्यातक देश है।

यह पाखंड नहीं है। यह बेईमानी और ग़द्दारी नहीं है! ये लोग धार्मिक कैसे हो गए? किसने इन्हें हिंदू धर्म का ठेका दे दिया?

राम मंदिर चंदा और कथित भ्रष्टाचार पर सवाल

राम मंदिर में चोरी हुई। चंदा लूट लिया। दावा यह है कि मैंने मंदिर बनाया। झूठे लोग हैं ये। जो लोग चंदा डकार जाते हैं, वे भी सनातनी बने हुए हैं?

जिस आदमी ने कार सेवकों पर गोली चलायी, वह नृपेंद्र मिश्रा राममंदिर न्यास का अध्यक्ष है। गालियाँ मुलायम सिंह को दे रहे हैं। माल खुद उड़ा रहे हैं।

सवाल यही है कि सनातन धर्म के नाम पर राजनीति करने वाले वास्तव में कितने सनातनी हैं और कितने ढोंगी?

Leave a comment