Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

1 जून से रसोई गैस की कीमत 1,100 रुपये के पार जा सकती है, आज ही करा लें बुकिंग

0 1,245

नई दिल्ली: 1 जून यानि की कल से आम आदमी पर महंगाई की मार पड़ने वाली है। हर महीने की पहली तारीख को घरेलू रसोई गैस यानि की एलपीजी सिलेंडर के दामों में परिवर्तन होता है। ऐसे में अनुमान जताया जा है कि 1 जून से एलपीजी सिलेंडर के दामों में फिर से बढ़ोतरी होने वाली है। इसके दाम जल्द ही 1,100 रुपए के पार जा सकते हैं। यदि आपको सिलेंडर लेना है तो आप आज ही बुकिंग करवा सकते हैं। वरना कल से सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी हो सकती है।

1 जून से एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी होने का अनुमान इसलिए जताया जा रहा है क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इन दिनों राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सब्सिडी वाली LPG सिलेंडर की कीमत (LPG Price Delhi) 1003 रुपये है। मुंबई में घरेलू एलपीजी की कीमत 1002.50 रुपये प्रति सिलेंडर है।  कोलकाता में सिलेंडर के लिए 1,029 रुपये भुगतान करना पड़ता है। वहीं चेन्नई में घरेलू सिलेंडर की कीमत 1,058.50 रुपये है।

इससे पहले 7 मई को  14.2 किलोग्राम घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम अचानक 50 रुपये बढ़ा दिए थे। उसके बाद 19 मई को फिर प्रति सिलेंडर 3.50 रुपये बढ़ोतरी की गई थी।

 

Leave a comment