Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

AKHILESH ON SHIVPAL-RAJBHAR: अखिलेश ने शिवपाल और राजभर को आजाद किया

कहा- जहां मिले सम्मान, वहां चले जाइए, अखिलेश की चाचा शिवपाल और राजभर को दो टूक

0 408

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

AKHILESH ON SHIVPAL-RAJBHAR: राष्‍ट्रपति चुनाव में भी शिवपाल सिंह यादव और ओपी राजभर की क्रॉस वोटिंग से नाराज अखिलेश यादव ने दोनों को आजाद कर दिया।

AKHILESH ON SHIVPAL-RAJBHAR: यूपी विधानसभा चुनाव के बाद से समाजवादी गठबंधन में पड़ी दरार और बढ़ती जा रही है। यूपी विधानसभा चुनाव के बाद से समाजवादी पार्टी गठबंधन में पड़ी दरार बढ़ती जा रही है। राष्‍ट्रपति चुनाव में भी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव और सोहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओमप्रकाश राजभर की क्रॉस वोटिंग से नाराज सपा ने दोनों को बंधन मुक्त कर दिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अब शिवपाल और राजभर को आजाद कर दिया।

AKHILESH ON SHIVPAL-RAJBHAR: समाजवादी पार्टी ने शनिवार को शिवपाल और ओपी राजभर को अलग-अलग पत्र जारी कर कहाकि अगर आपको लगता है कहीं ज्यादा सम्मान मिलेगा तो वहीं जाइए, आप जहां चाहें, वहाँ जाने के लिए स्वतंत्र हैं।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

AKHILESH ON SHIVPAL-RAJBHAR: ओम प्रकाश राजभर को पत्र जारी कर सपा ने लिखा कि ओमप्रकाश राजभर समाजवादी पार्टी लगातार भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ लड़ रही है। आपका भारतीय जनता पार्टी के साथ गठजोड़ है और लगातार भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए काम कर रहै हैं। अगर आपको लगता है, कहीं ज्यादा सम्मान मिलेगा, तो वहां जाने के लिए आप स्वतंत्र हैं।

सपा के लेटर पर अब ओम प्रकाश राजभर का बयान सामने आया है। राजभर ने कहाकि अखिलेश यादव के तलाक का स्वागत है। मैं कहता रहा, लड़ता रहा, लेकिन कुछ हुआ नहीं। अखिलेश अपनी मर्जी से काम करते हैं। राजभर ने आगे कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में सब कुछ साफ हो जाएगा।

वहीं सपा विधायक अखिलेश के चाचा शिवपाल यादव ने कहा है कि उनकी लिखी चिट्ठी के कारण सपा में क्रॉस वोटिंग हुई। पक्के समाजवादियों पर उनकी चिट्ठी का असर हुआ है। इसी कारण सपा विधायकों ने मुर्मू के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की। उन्होंने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने नेताजी मुलायम सिंह को आईएसआई का एजेंट बताया था। ऐसे में हम उन्हें कभी भी समर्थन नहीं कर सकते।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off