Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Delhi: केजरीवाल सरकार की बेहतरीन योजना, दिल्ली में अब गरीब और मिडिल क्लास के बच्चे भी बोलेंगे फर्राटेदार इंग्लिश

0 589

Delhi:दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों के लिए एक बहुत ही बेहतरीन योजना का शुभारंभ किया जिसके बारें में जानने के बाद हर कोई उनकी सराहना करेगा। उन्होंने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए बड़ा ऐलान किया है। अब केजरीवाल सरकार इंग्लिश कम्यूनिकेशन स्किल में कमजोर बच्चों के लिए इंग्लिश स्पोकन कोर्स करवायेगी। दिल्ली की स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी ये कोर्स करवायेगी।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि हम नहीं चाहते कि सरकारी स्कूल के बच्चे अंग्रेजी बोलने में पीछे रहे।  अगले एक साल में पहले चरण में हम 50 केंद्रों पर एक लाख छात्रों को स्पोकन इंग्लिश में प्रशिक्षित करेंगे, जिसका बाद में विस्तार किया जाएगा। यह कोर्स दिल्ली की स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी की ओर से चलाया जाएगा। साथ ही यह कोर्स  पर्सनलिटी डिवेलपमेंट में मदद करेगा जिससे स्टूडेंट्स की नौकरी की संभावनाओं में भी सुधार होगा।

केजरीवाल ने कहा कि एक साल में एक लाख बच्चों को ट्रेनिंग दी जाएगी।  18 से 35 साल के युवाओं को इसमें एडमिशन मिलेगा। 3 से 4 महीने का कोर्स होगा। इवनिंग और वीकेंड कोर्स की सुविधा होगी। वैसे तो ये कोर्स निशुल्क है, लेकिन शुरुआत में 950 रुपये सिक्योरिटी रखवाई जाएगी। बाद में कोर्स पूरा होने पर ये रकम उन्हें वापस दे दी जायेगी।

 

Leave a comment