Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Anant Singh Surrender: ‘सरेंडर करके घर चले आएंगे’, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अनंत सिंह का क्या है प्लान?

anant singh surrender plan supreme court order
0 12

Anant Singh Surrender: दुलारचंद यादव हत्याकांड में मिली जमानत को सुप्रीम कोर्ट द्वारा रद्द किए जाने के बाद मोकामा के विधायक अनंत सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 1 दिसंबर तक आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया है, जिस पर अनंत सिंह ने कहा, “बिल्कुल, मैं सरेंडर कर दूंगा। मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। अदालत जब भी कहेगी, मैं आत्मसमर्पण के लिए तैयार हूं…”

उन्होंने यह भी कहा, “1 दिसंबर को जहां भी सरेंडर करना होगा, मैं वहां पहुंच जाऊंगा। हम कोर्ट के आदेश का पालन करेंगे और कहीं और नहीं जाएंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि न्यायालय से हमें फिर से जमानत मिल जाएगी और हम अपने घर लौट सकेंगे।”

पार्टी में नीरज का सब कुछ चल रहा है

जब अनंत सिंह से पूछा गया कि जदयू में रहते हुए उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, लेकिन पार्टी छोड़ने के बाद कार्रवाई शुरू हो गई, तो उन्होंने जवाब दिया, “जब नीतीश कुमार सही थे, तब पार्टी में कुछ नहीं हुआ, लेकिन अब स्थितियां बदल गई हैं।”

उन्होंने नीरज सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा, “पार्टी में नीरज का सब कुछ चल रहा है, और उनके समूह के द्वारा ही हमें पार्टी से निकाला गया। हम कभी भी किसी के पीछे नहीं गए और न ही किसी की दलाली की। मेरा असली मालिक जनता है। हम हमेशा जनता की सेवा करते रहेंगे और किसी के इशारों पर चलने का का काम नहीं किया।”

गौरतलब है कि अक्टूबर 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान दुलारचंद यादव की हत्या हुई थी। इस मामले में पटना हाईकोर्ट ने अनंत सिंह को जमानत दी थी, जिसे आज सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई।

Leave a comment