Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Bihar Cabinet Expansion: क्या मंत्री बनेंगी मैथिली ठाकुर? JDU से श्याम रजक का नाम भी रेस में

bihar-cabinet-expansion-maithili-thakur-minister-shyam-rajak-jdu
0 252

Bihar Cabinet Expansion: बिहार में सम्राट चौधरी की कैबिनेट के विस्तार को लेकर काफी चर्चा हो रही है। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में गुरुवार को सम्राट के नए मंत्रियों ने शपथ ली। इस शपथ समारोह के लिए भव्य तैयारियाँ की गई हैं और शपथ लेने वाले चेहरों को लेकर अटकलें भी तेज हैं। 7 मई को होने वाले इस समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की तैयारी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय के अधिकारी इस सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। मंगलवार को पुलिस महानिदेशक सुनील कुमार ने जानकारी दी कि वीवीआईपी व्यक्तियों के लिए खास सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा।

पुराने चेहरों को एक बार फिर से मौका दिए जाने की संभावना

एनडीए के घटक दलों में अधिकांश पुराने चेहरों को एक बार फिर से मौका दिए जाने की संभावना जताई जा रही है। नीतीश कुमार की सरकार में काम कर चुके कुछ प्रमुख नेताओं को मंत्री बनने का अवसर मिल सकता है। इसके साथ ही, जदयू और भाजपा से कुछ नये चेहरे भी शामिल हो सकते हैं। चर्चा में जिन नामों का जिक्र किया जा रहा है, उनमें भाजपा के विजय कुमार सिन्हा, मंगल पांडेय, डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, श्रेयसी सिंह, अरुण शंकर प्रसाद, लखेंद्र रौशन, रामकृपाल यादव, सजय सिंह टाईगर, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद, रमा निषाद, और डॉ. प्रमोद कुमार के मंत्री बनने की संभावना प्रबल मानी जा रही है। इसके अलावा संगीता कुमारी, मैथिली ठाकुर, विनोद नारायण झा और नीतीश मिश्रा का भी नाम चर्चा में है।

श्याम रजक, संतोष निराला, नामों की भी चर्चा

जदयू के सदस्यों श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, सुनील कुमार और जमा खान का मंत्री पद ग्रहण करना निश्चित है। इसके अतिरिक्त, रत्नेश सदा और श्रीभगवान सिंह कुशवाहा के नामों पर भी विचार किया जा रहा है। इस बीच, श्याम रजक, संतोष निराला, शीला मंडल, मीना कामत, कोमल सिंह और रूहेल रंजन के नामों की भी चर्चा चल रही है।

लोजपा (आर) से संजय कुमार और संजय कुमार सिंह, हैं कि हम से संतोष सुमन और रालोमो से दीपक प्रकाश का मंत्री बनना भी तय माना जा रहा है।

इस सब के बीच, बिहार में सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल का पहला विस्तार सात मई (गुरुवार) को होगा। पटना स्थित ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की प्रशासनिक तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।

Leave a comment