Sen your news articles to publish at [email protected]
Bihar Flood News: 6 जिलों में बाढ़, 4.93 लाख लोग प्रभावित; 41 राहत टीमें तैनात
Bihar Flood News: नेपाल में हो रही लगातार बारिश और गंडक बैराज से बड़े पैमाने पर जल निकासी के चलते बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। राज्य के छह जिले, यथा मोतिहारी, बेतिया, मुजफ्फरपुर, सारण, दरभंगा और गोपालगंज, बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इन स्थानों पर लगभग 4.93 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। प्रमुख नदियों जैसे गंगा, गंडक और कोसी का जलस्तर कई जगहों पर खतरे के निशान को पार कर चुका है।
नेपाल में हुई बारिश की वजह से नदियों के जल स्तर में वृद्धि देखी जा रही है। गंडक बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण उत्तर बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। निचले इलाकों में जल भराव होने से लोगों को आवागमन और रोजमर्रा की गतिविधियों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
242 सामुदायिक रसोई केंद्रों का संचालन
बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए प्रशासन ने राहत प्रदान करने के लिए कदम उठाए हैं। वर्तमान में, प्रभावित क्षेत्रों में कुल 242 सामुदायिक रसोई केंद्र कार्यरत हैं। इसके साथ ही, दो राहत शिविर भी हैं, जहां आवश्यकतानुसार लोगों को मदद की जा रही है।
NDRF और SDRF की 41 टीमें तैनात
प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य के लिए आपदा राहत बल की एक बड़ी संख्या को तैनात किया है। इसमें NDRF की 14 और SDRF की 27 टीमें शामिल हैं, जिससे कुल 41 टीमें विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों में कार्यरत हैं। आवश्यकतानुसार, इन टीमों को राहत और बचाव कार्य में लगाया जा रहा है।
आज का मौसम: साफ होगा, गर्मी और उमस बढ़ेगी
मौसम विभाग के अनुसार, आज का मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है, जबकि बाढ़ के बीच धूप निकलने से लोगों को गर्मी और उमस का अनुभव हो सकता है। अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना है। हालाँकि मौसम सामान्य हो सकता है, लेकिन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नदियों के जलस्तर और स्थानीय स्थितियों पर ध्यान देना आवश्यक है। परिस्थितियों पर नजर प्रशासन की नजर है.
