Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Bihar MLC Election Teachers Protest: काफिले और बाउंसर्स के साथ उतरे नवल किशोर, शिक्षकों ने उठाई आवाज

bihar mlc election naval kishore teachers protest
0 343

Bihar MLC Election Teachers Protest: बिहार में 8 सीटों के लिए एमएलसी चुनाव में मतदान जारी है। पटना में विभिन्न मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिसमें बांकीपुर गर्ल्स स्कूल भी शामिल है। यहां वोटिंग का काम सुबह 8 बजे से शुरू हो चुका है। इस बीच, बीजेपी के प्रत्याशी नवल किशोर यादव बूथ का निरीक्षण करने के लिए निकले हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, नवल किशोर यादव अपने साथ 6 गाड़ियों का एक बड़ा काफिला लेकर बूथ पर पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ कुछ बाउंसर्स भी देखे गए। उन्होंने मतदान केंद्र पर कुछ समय बिताकर वहां की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। नवल किशोर यादव की पत्नी ने पहले ही अपना वोट डाला और इसके बाद नवल किशोर की जीत की उम्मीद जताई।

एक अन्य शिक्षक वोटर ने कहा कि हमारी सिर्फ यह मांग है कि शिक्षकों को सम्मान मिले. इसी के लिए हमलोग लड़ाई लड़ रहे हैं. हमलोग के नेता नवल किशोर यादव हैं. वे हमारे लिए लड़ाई लड़ते हैं. हमलोग को मान-सम्मान और अधिकार दिलाने का उन्होंने वादा किया है. शिक्षक समाज के लिए बहुत कुछ करते हैं, ऐसे में हम तो सम्मान चाहेंगे ही।

शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ विश्वविद्यालयों में भेदभाव

राजधानी में कई शिक्षक उम्मीदवार वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पर पहुंचे। यहां कुछ शिक्षकों ने प्रभात खबर के रिपोर्टर रोहित से बात की और अपने मुद्दों को साझा किया। एक शिक्षक ने बताया कि शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ विश्वविद्यालयों में भेदभाव किया जाता है। वेतन और पेंशन का भुगतान करने में कई बार महीनों की देरी हो जाती है। उन्होंने कहा कि यह सब अब समाप्त होना चाहिए। इसके साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि जब हमारे प्रतिनिधि मुद्दों पर सवाल उठाते हैं, तब उन पर ध्यान नहीं दिया जाता है।

मतदान के साथ-साथ इसके पहले भी कई गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। गुरुवार की देर रात, आरजेडी के एमएलसी प्रत्याशी डॉ. संजीव सिंह के आवास पर पुलिस पहुंची। संजीव सिंह ने नवल किशोर यादव और सरकार के इशारे पर कार्रवाई का आरोप लगाया। दूसरी ओर, नीरज कुमार ने जीत के संकेत के रूप में विक्ट्री का साइन दिखाया और इसके बाद मोकामा के लिए रवाना हो गए।

Leave a comment