Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Bihar News: Chhapra में Medical Store दवा दुकान का भंडाफोड़, छापेमारी में 40 प्रकार की दवाएं बरामद

bihar news chhapra unlicensed medical store raid
0 472

Bihar News: छपरा (Chhapra) जिले में अवैध दवा दुकानों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गड़खा थाना क्षेत्र के शामसतपुर में बुधवार को एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई। ड्रग इंस्पेक्टर की टीम ने विजय साह द्वारा चलायी जा रही एक अवैध दवा दुकान (Medical Store) पर छापेमारी की, जिसमें लगभग 40 प्रकार की दवाएं जब्त की गईं।

जांच के दौरान यह पाया गया कि दुकान संचालक के पास किसी तरह का वैध ड्रग लाइसेंस नहीं था। टीम को वहां एंटीबायोटिक, कफ सिरप, विटामिन और गैस से संबंधित दवाओं की बड़ी मात्रा मिली। बिना अनुमति के दवा बिक्री को गंभीर उल्लंघन मानते हुए अधिकारियों ने मौके पर ही सभी दवाओं को जब्त कर लिया।

स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव

ड्रग इंस्पेक्टर मो. असगर अंसारी ने जानकारी दी है कि जब्त की गई दवाओं में से दो संदिग्ध नमूने जांच और विश्लेषण के लिए लिए गए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों ने बताया कि बिना लाइसेंस दवा बेचना एक गंभीर अपराध है, जिससे आम लोगों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि जिले में अवैध दवा दुकानों के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

यह ध्यान देने योग्य है कि दाउदपुर थाना क्षेत्र में पहले भी ड्रग विभाग की टीम ने अवैध दवाओं के खिलाफ छापेमारी कर उन्हें बरामद किया था। इस लगातार हो रही कार्रवाई से अवैध दवा कारोबारियों में घबराहट का माहौल बना हुआ है। छापेमारी की इस टीम में औषधि निरीक्षक अभय कुमार सिंह, कुंदन कुमार केशरी, गड़खा थाना के पुलिस अवर निरीक्षक नरेंद्र कुमार और अन्य पुलिस के जवान शामिल थे।

Leave a comment