Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Bihar Weather Forecast: 13 जिलों में बारिश की संभावना, पटना समेत 16 शहरों में गिरा तापमान

bihar-weather-forecast-rain-alert-13-districts-temperature-fall-16-cities
0 28

Bihar Weather Forecast: पछुआ हवा के चलते बिहार का मौसम शुष्क और सामान्य बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार, अगले दो दिनों तक प्रदेश में धुंध का प्रभाव रहेगा और सुबह तथा रात में ठंड महसूस की जाएगी। तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। मंगलवार को पूर्णिया में दृश्यता मात्र चार सौ मीटर रही। अरवल में न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम है।

पटना सहित 16 शहरों में अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिली। पटना का अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, वहीं कैमूर में यह 33.5 डिग्री सेल्सियस रहा। पटना में सुबह के समय आर्द्रता का स्तर 66 प्रतिशत बना रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 20 नवंबर को चक्रवाती तूफान आंध्र प्रदेश के ऊपर से गुजरेगा, जिसकी वजह से कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है।

इसकी वजह से 21 नवंबर को पटना के साथ-साथ नालंदा, जहानाबाद, नवादा, गया, लखीसराय, शेखपुरा, बेगूसराय, जमुई, मुंगेर, बांका, खगड़िया और भागलपुर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है:-

प्रमुख शहरों का तापमान:

शहरअधिकतमन्यूनतम
पटना28.718.4
गया29.216.2
भागलपुर28.516.3
मुजफ्फरपुर26.419.8

Leave a comment