Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

BJP Leader Arrested: नशे में धुत होकर कार चला रहे भाजपा नेता गिरफ्तार, ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में खुली पोल

bjp leader arrested for drunk driving in buxar bihar police action 20260629 104047 0000
0 21

BJP Leader Arrested: नगर थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान भाजपा क्रीड़ा मंच के जिला संयोजक दुर्गेश उपाध्याय, जिन्हें विद्रोही के नाम से भी जाना जाता है, को नशे की हालत में कार चलाते पकड़ा है।

साथ ही उनकी कार को भी जब्त कर लिया गया। नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने जानकारी दी कि यह घटना शनिवार रात को घटित हुई। नई बाजार क्षेत्र में पुलिस वाहन जांच कर रही थी, तभी एक कार को रोका गया और उसकी जांच की गई। चालक शराब के प्रभाव में था, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान दुर्गेश उपाध्याय के रूप में हुई है, जो भाजपा क्रीड़ा मंच के जिला संयोजक हैं। इस दौरान, गाड़ी रोकने को लेकर उन्होंने पुलिस के साथ हंगामा किया। जब ब्रेथ एनालाइजर से उनके शराब पीने की बात पुष्टि हुई, तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और उनकी कार को जब्त कर लिया गया।

अधिकारियों के साथ एक मामले को लेकर बहस

आरोपी को जुर्माने के लिए कोर्ट भेज दिया गया है। उनकी कार अभी भी जब्त है, और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने पर ही यह वापस मिलेगी।

दुर्गेश की हाल ही में नगर थाना में पुलिस अधिकारियों के साथ एक मामले को लेकर बहस हुई थी। यह मामला जिला बीस सूत्री की बैठक में उठा था।

इस घटनाक्रम को खुन्‍नस के रूप में भी देखा जा रहा है। भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी ने इस पर तात्कालिक प्रतिक्रिया दी है।

Leave a comment