Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026: 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें आवेदन

bpsc tre 4 0 recruitment 2026 notification 32388 posts
0 30

BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षा विभाग के तहत चतुर्थ चरण की विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा (TRE-4.0) के लिए एक नई अधिसूचना जारी की है। विज्ञापन संख्या 15/2026 के अनुसार, राज्य के विद्यालयों में कुल 32,388 (बत्तीस हजार तीन सौ अठासी) पदों के लिए योग्य भारतीय उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bihar.gov.in पर जाकर विस्तृत निर्देश प्राप्त कर सकते हैं।

इस अधिसूचना के अनुसार, प्राथमिक विद्यालयों (कक्षा 1 से 5) के लिए 3,847 पदों की घोषणा की गई है। वहीं मध्य विद्यालयों (कक्षा 6 से 8) के लिए 8,563 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। कक्षा 1 से 5 के अंतर्गत सामान्य, उर्दू और बांग्ला विषयों के लिए आरक्षित सीटों का विवरण दिया गया है। इसी प्रकार, कक्षा 6 से 8 में गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, हिंदी आदि विषयों के लिए भी आरक्षण कोटियों का ब्योरा उपलब्ध कराया गया है, जिसमें महिलाओं के लिए 50% क्षैतिज आरक्षण का प्रावधान किया गया है।वधान रखा गया है।

bpsc 2026
bpsc 2026

आयोग ने यह स्पष्ट किया है कि 18 अगस्त 2026 को प्रकाशित विज्ञापन संख्या 14/2026 को रद्द कर दिया गया है। अब बहाली प्रक्रिया केवल 22 सितंबर 2026 को जारी विज्ञापन संख्या 15/2026 के माध्यम से की जाएगी। सभी योग्य अभ्यर्थियों को संशोधित रोस्टर और रिक्तियों की जानकारी के आधार पर नए सिरे से आवेदन करने का मौका दिया गया है।

BPSC TRE-4.0 के अंतर्गत 32 हजार से अधिक पदों की बहाली प्रक्रिया शुरू होने के कारण राज्य के लाखों शिक्षक अभ्यर्थियों में उत्साह का माहौल है। आयोग जल्द ही ऑनलाइन आवेदन की तिथियों और परीक्षा की समय-सारणी से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देशों को अपने पोर्टल पर अपलोड करेगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही आवेदन पत्र भरें।

Leave a comment