Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

मुहर्रम से पहले पूर्वी सिंहभूम में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 134 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार

east singhbhum excise department illegal liquor seizure one arrested before 20260624 200745 0000
0 63

पूर्वी सिंहभूम: मुहर्रम पर्व के मद्देनजर अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सहायक आयुक्त उत्पाद, पूर्वी सिंहभूम के आदेशानुसार मंगलवार (24 जून 2026) को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया।

जानकारी के अनुसार, सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के कुम्हार पाड़ा और स्लैग रोड तथा बर्मा माइंस थाना क्षेत्र के ट्यूब गेट और हरिजन बस्ती इलाके में विभिन्न अवैध शराब बिक्री केंद्रों पर छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान करीब 27.75 लीटर अवैध विदेशी शराब और लगभग 106.5 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त की गई। इस अभियान में कुल 134.25 लीटर अवैध शराब बरामद हुई।

उत्पाद विभाग की टीम ने ट्यूब गेट हरिजन बस्ती से सुशांत मुखी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 7.5 लीटर विदेशी शराब और 30 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

विभाग ने बताया कि अन्य अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ भी झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

उत्पाद विभाग ने आम लोगों से भी अवैध शराब के निर्माण, बिक्री या परिवहन की सूचना प्रशासन को देने की अपील की है, ताकि ऐसे कारोबार पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

Leave a comment