Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

International Labour Day: ताराबाड़ी में उमड़ा जनसैलाब, ‘मजदूर मेला’ में उठी ₹800 दिहाड़ी और मनरेगा बहाली की मांग

international labour day mazdoor mela tarabari 800 rupees wages demand 20260502 125254 0000
0 47

International Labour Day: ताराबाड़ी (अररिया), अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर जन जागरण शक्ति संगठन द्वारा ताराबाड़ी हटिया पर भव्य ‘मजदूर मेला’ का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक मेले में संगठन से जुड़े हजारों मजदूरों और स्थानीय ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मजदूरों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और समाज में बढ़ रही नफरत की राजनीति को परास्त करना था।

₹800 मजदूरी और मनरेगा की मांग

संगठन के सचिव आशीष रंजन ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में मजदूरों को जीने लायक मजदूरी मिलना अनिवार्य है। उन्होंने सरकार से मांग की कि न्यूनतम मजदूरी कम से कम ₹800 प्रतिदिन तय की जाए। साथ ही, उन्होंने मनरेगा को पुनः बहाल करने पर जोर देते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं के ठप होने से ग्रामीण इलाकों में बेरोजगारी चरम पर है।

महिला मजदूरों और जाति-धर्म की राजनीति पर प्रहार

संगठन के महासचिव जितेंद्र पासवान ने कहा कि मजदूरों को जाति और धर्म के नाम पर बांटकर उनके मूल मुद्दों को भटकाया जा रहा है। वहीं, मांडवी देवी ने महिला मजदूरों के शोषण का मुद्दा उठाते हुए कहा कि आज भी कार्यस्थल पर सुविधाएं नहीं मिलतीं और महिलाओं को पुरुषों की तुलना में कम मजदूरी दी जाती है, जिसके खिलाफ आवाज बुलंद करना जरूरी है।

मेले का मुख्य आकर्षण


मेले में आदिवासी नृत्य, क्रांतिकारी गीत और महान विभूतियों के पोस्टर्स ने लोगों का मन मोह लिया। यहाँ किताब, खिलौना, औजार और जलपान के कई स्टॉल लगाए गए थे, जहाँ भारी भीड़ देखी गई। सभा की अध्यक्षता कृष्ण कुमार सिंह ने की और मंच का संचालन प्रियंका ने किया। मौके पर कामायनी स्वामी, सब्यसाची सेन और रणजीत पासवान सहित कई वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे।

Leave a comment