Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

US-Israel के युद्ध के खिलाफ जमशेदपुर में प्रदर्शन, साझा नागरिक मंच ने जताया विरोध

jamshedpur protest against us israel war iran 20260417 104148 0000
0 18

जमशेदपुर, 16 अप्रैल,2026
आज दिनांक साझा नागरिक मंच जमशेदपुर के तत्वावधान में ईरान पर अमेरीका और इजराइल के द्वारा युद्ध छेड़े जाने के विरोध में साकची गोलचक्कर (बिरसा चौक) पर शाम पांच बजे से एक प्रदर्शन और नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया ।

विदित हो कि पिछले 28 फरवरी’ 26 को ईरान के साथ वार्तालाप के दौरान ही अन्तरराष्ट्रीय नियमों को ताक पर रखकर ईरान पर अमरीका-इजराइल ने आक्रमण कर आयतुल्ला खामेइनी की हत्या कर दी।150 स्कूली बच्चों को भी मौत के घाट उतार दिया।

तेल भंडार और हरमुज स्ट्रेट पर कब्जा

दरअसल, मध्य पूर्व में ईरान ही एक ऐसा देश है जिसने खाड़ी के तेल भंडार और हरमुज स्ट्रेट पर कब्जा जमाने के अमरीकी मंसूबे को रोककर रखा था। इसीलिए ईरान के परमाणु कार्यक्रम तथा उसके अन्दरूनी जन विक्षोभ का बहाना बनाकर अमरीका-इजराइल ने उस पर हमला कर दिया। ईरान ने जबावी कारवाई की।

इस बीच अमरीका में 90 लाख लोगों ने ट्रम्प सरकार के विरोध में बड़े प्रदर्शन आयोजित किए। नाटो के कई देशों ने भी युद्ध मे भाग लेने से इंकार कर दिया।

युद्धविराम के बाद वार्तालाप के बीच में अमरीका ने हरमुज स्ट्रेट का नाकेबंदी कर दिया। आक्रमण प्रत्याक्रमण के कारण दुनिया के अन्य देशों के साथ भारत में भी रसोई गैस आदि का संकट हो गया।

अमेरिका और इजराइल को युद्ध अपराधी करार

इस पूरे प्रकरण में मोदी सरकार परोक्ष रूप से कई प्रकार से अमरीका-इजराइल का समर्थन कर रही है।

सभा में वक्ताओं ने अमेरिका और इजराइल को युद्ध अपराधी करार दिया और इन्हें दंडित करने के लिए विश्व नागरिक जनमत खड़ा होने की जरूरत बतायी।

अमेरिका और इजराइल तत्काल स्थायी युद्धविराम घोषित करे ,यह वक्ताओं ने बार बार कहा।

भारत सरकार की स्वतंत्र और युद्धविरोधी विदेशनीति से उल्टा रूख रखने पर गुस्सा जाहिर हुआ।

वक्ताओं ने यह भी कहा कि अभी आम नागरिकों को गैस, तेल और जितनी भी कठिनाइयां हो रही हैं , उसकी जिम्मेदार ट्रम्प और नेतन्याहू की साम्राज्यवादी और विस्तारवादी युद्धोन्माद है।

इस सभा में सियाशरण शर्मा, मंथन, जगत, के वी पई, उजागिर यादव समदर्शी, मनोहर मंडल, व्यास तिवारी, शाहिद खान, मुरारी प्रसाद, सुजय राय, रामकवीन्द्र सिंह, निधि, राजश्री, मधु सिंह, सुमित राय, रवीन्द्र प्रसाद, गणेश राम, सुरेश प्रसाद, राजकुमार दास, सुधीर सिंह, निमाई गोप, मनोज गुप्ता, अवधेश कुमार, अर्पिता, संजय सोलोमन, रईस अफरीदी, जयकिशोर आदि शामिल रहे।

Leave a comment