Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

जमुई कांड पर सियासी घमासान, पीड़िता की तस्वीर को लेकर तेजस्वी-मीसा का CM पर हमला

jamui kand siyasi ghamasan tejashwi misa cm samrat chaudhary
0 5

जमुई कांड पर सियासी घमासान: जमुई की एक नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार के साथ बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद बिहार की राजनीति में नया बवाल मच गया है।

विपक्ष ने मुख्यमंत्री के सोशल मीडिया अकाउंट से तस्वीर साझा करने पर सवाल उठाए हैं, आरोप लगाते हुए कहा है कि इससे पीड़िता की पहचान उजागर होने का जोखिम है।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और राजद सांसद मीसा भारती ने मुख्यमंत्री को इस मामले में घेरा है। तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के हैंडल से पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक की गई, जिससे उसकी पहचान खुल गई है।

उन्होंने POCSO अधिनियम की धारा 23 का उल्लेख करते हुए इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि पॉक्‍सो अधिनियम की धारा 23(2) के अनुसार, किसी बच्चे की पहचान मीडिया में नहीं उजागर की जा सकती। इसमें पीड़िता का नाम, पता, फोटो, परिवार की जानकारी, स्कूल, पड़ोस या अन्य किसी प्रकार की जानकारी शामिल होती है, जिसे गोपनीय रखा जाना चाहिए।ससे बच्चे की पहचान सामने आ सकती है। धारा 23(4) में इसके उल्लंघन पर छह महीने से एक वर्ष तक की सजा, जुर्माना या दोनों का प्रावधान है।

तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि जबकि पुलिस सोशल मीडिया पर पीड़िता की पहचान उजागर करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, उसी समय मुख्यमंत्री के सोशल मीडिया हैंडल से दिखाई दे रही तस्वीर पर सवाल उठना स्वाभाविक है। उन्होंने बिहार पुलिस से इस मामले में उचित कार्रवाई करने की अपील की।

मीसा भारती ने भी सवाल उठाया

राजद सांसद मीसा भारती ने मुख्यमंत्री के साथ मौजूद तस्वीर साझा करते हुए पूछा कि क्या उस तस्वीर में दिखाई दे रही बच्ची जमुई घटना की पीड़िता है। उन्होंने इस संबंध में बिहार पुलिस से मुख्यमंत्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की।

पीड़िता के परिजनों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, जमुई की नाबालिग पीड़िता अपने परिवार के साथ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिली थीं। मुख्यमंत्री ने उन्हें त्वरित न्याय का आश्वासन दिया और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।तों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही थी।

इसी मुलाकात की तस्वीर मुख्यमंत्री के सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किए जाने के बाद विपक्ष ने पहचान उजागर होने का आरोप लगाया।

Leave a comment