Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Leshi Singh Injured: सीढ़ियों से फिसलीं मंत्री लेसी सिंह, हाथ में फ्रैक्चर, कमर में चोट, नीतीश ने पूछा हाल

0 279

Leshi Singh Injured: बिहार सरकार की खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह इन दिनों पूर्णिया में ग्राम गौरव यात्रा पर हैं। शनिवार को वे जिला स्कूल का निरीक्षण करने गई थीं, जहां उनका पैर अचानक फिसल गया, जिससे वे दुर्घटना का शिकार हो गईं।

जानकारी के अनुसार, सीढ़ियों पर फिसलने के कारण मंत्री के दाहिने हाथ में फ्रैक्चर हो गया, और पैर एवं कमर में भी चोट आई है। हादसे के तुरंत बाद उन्हें एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फोन पर उनका हालचाल जाना। साथ ही, पूर्णिया के प्रभारी मंत्री विजय चौधरी ने भी अस्पताल में जाकर उनसे मुलाकात की।

पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने अस्पताल में उनसे मुलाकात के बाद बताया कि उनकी हालत स्थिर है और दाहिने हाथ में फ्रैक्चर की पुष्टि की। मंत्री के घायल होने के कारण वे जिले की दिशा की बैठक में शामिल नहीं हो सकीं। डॉक्टरों ने उन्हें स्वास्थ्य लाभ की सलाह दी है।

Leave a comment