Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Milk Price High: आम आदमी को फिर लगा महंगाई का झटका, फिर बढ़े दूध के दाम

0 466

Milk Price High:आम आदमी की जेब पर एक बार फिर से असर पड़ने वाला है। अमूल दूध बेचने वाली गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन  (GCMMF) ने अमूल मिल्क के दाम में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है जिसके बाद  दूध 2 रुपये प्रति लीटर महंगा हो जायेगा।

इसके अलावा मदर डेयरी ने भी दूध के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया है। दूध की नई कीमतें कल 17 अगस्त यानि की कल से लागू होगी। अमूल कंपनी ने गुजरात के अहमदाबाद, सौराष्ट्र, दिल्ली, एनसीआर, पश्चिम बंगाल, मुंबई समेत सभी बाजारों में दूध की कीमत में इजाफा किया है। इससे पहले भी इसी साल मार्च में भी अमूल और अन्य ब्रैंड्स ने दूध की कीमत में इजाफा किया था।

कीमत बढ़ने के बाद अब अमूल गोल्ड 62 रुपये प्रति लीटर, अमूल शक्ति 56 रुपये प्रति लीटर और अमूल ताजा का रेट 50 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच जायेगा। आधा किलो अमूल गोल्ड का पैकेट 31 रुपये का और अमूल ताजा का आधा किलो का पैकेट 25 रुपये का हो जायेगा। वहीं अमूल शक्ति का आधा किलो का पैकेट 28 रुपये का हो जायेगा।

 

Leave a comment