Sen your news articles to publish at [email protected]
Patna Chhath Puja 2026: पटना के इन 11 घाटों पर जाने की न करें गलती! 6 घोषित हुए ‘रेड जोन’, देखें पूरी लिस्ट
Patna Chhath Puja 2026: पटना में छठ महापर्व के मद्देनजर, जिला प्रशासन ने गंगा घाटों की सुरक्षा को देखते हुए छह घाटों को खतरनाक और पांच घाटों को अनुपयुक्त घोषित किया है। इन घाटों पर व्रत करने वाले श्रद्धालु अर्घ्य नहीं दे सकेंगे। सुरक्षा उपायों के तहत, प्रशासन ने खतरनाक घाटों को लाल कपड़े से सील कर दिया है, ताकि श्रद्धालु पहले से सतर्क रहें और किसी अनहोनी से बच सकें।
रेड जोन में शामिल घाट
जिला प्रशासन ने गंगा किनारे स्थित छह घाटों को खतरनाक श्रेणी में डाल दिया है। इन घाटों पर पानी की स्थिति और सुरक्षा से जुड़े जोखिमों को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं को वहाँ जाने से मना किया गया है। इन घाटों को सुरक्षित रूप से घेराबंद किया गया है, और लाल कपड़े से रेड जोन की पहचान कराई गई है, ताकि व्रति और उनके परिवार के सदस्य गलती से भी इन घाटों का रुख न करें।
खतरनाक घाटों की सूची:
- जेपी सेतु के पश्चिमी घाट की तरफ का घाट
- एलटीसी घाट
- राजापुर पुल घाट
- पहलवान घाट
- पटना सिटी के अब्दुल रहमानपुर घाट
- नया पंचमुखी चौराहा घाट शामिल हैं।
पांच घाटों पर अर्घ्य देना मना
छठ पूजा के लिए छे खतरनाक घाटों के साथ-साथ प्रशासन ने पांच अन्य घाटों को भी अनुपयुक्त घोषित किया है। इन घाटों पर व्रतियों को अर्घ्य देने की अनुमति नहीं होगी। अनुपयुक्त घाटों में निम्नलिखित शामिल हैं:
- टीएन बनर्जी घाट
- मिश्री घाट
- जजेज घाट
- वंशी घाट
- गुलबीघाट
प्रशासन की श्रद्धालुओं के लिए अपील
छठ के दौरान गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु इकट्ठा होते हैं। ऐसे में, प्रशासन सुरक्षा को लेकर किसी भी लापरवाही का जोखिम नहीं उठाना चाहता। व्रतियों और श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया है कि वे खतरनाक और अनुपयुक्त घाटों पर जाने से बचें। अर्घ्य देने के लिए केवल प्रशासन द्वारा सुरक्षित घोषित घाटों का चयन करें, ताकि इस महत्वपूर्ण लोक पर्व को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जा सके।
