Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Presidental Election: क्रॉस वोटिंग मामले पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा दूसरी पार्टी के कितने MLA संपर्क में हैं ये बताना ठीक नहीं है

0 338

Presidental Election:राष्ट्रपति चुनाव के दौरान बिहार में क्रॉस वोटिंग का मामला काफी सुर्खियों में बना हुआ है। राष्ट्रपति चुनाव में वोटिंग के दौरान महागठबंधन के ऐसे कई MLA रहें जिन्होंने एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में वोट दिए। ये बात सामने आने के बाद इन दिनों बिहार में राजनीतिक सियासत गर्म हो गई है। अब इस मामले पर जेडीयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बड़ा बयान दे डाला है।

पत्रकारों से बात करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि दूसरी पार्टी के कितने MLA संपर्क में हैं। उनकी संख्या कितनी है ये सार्वजनिक करना उचित नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इन सब मामलों को सार्वजनिक करने से नुकसान हो जाता है। कुछ बातों के लिए थोड़ा इंतजार करना ही ठीक होता है। बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव का परिणाम आने के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा था कि राष्ट्रीय जनता दल के उन सभी 8 विधायकों को बहुत-बहुत आभार जिन्होंने यशवंत सिन्हा जी के आह्वान पर अपनी अंतरात्मा के कहने पर द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया है।

वहीं आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा था जो वोटिंग विपक्ष की ओर से होनी चाहिए थी और विपक्ष के वोट की जो गिनती हुई है उसमें कमी देखी गई है। अब इसमें किसने किस तरह से वोटिंग की है य। तो जानकारी ली जायेगी। पहचान तो हो ही जाती है। हम लोग इसको देखेंगे। वहीं उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पूरे देश की जनता का प्रतीक है उसमें कोई पक्ष और विपक्ष नहीं होता है। लेकिन बीजेपी तानाशाही की ओर बढ़ रही है।

 

Leave a comment