Sen your news articles to publish at [email protected]
Ram Mandir Trust CEO Appointment: आचार्य मिथिलेशनंदिनीशरण ने खोला राज
Ram Mandir Trust CEO Appointment: श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सीईओ की नियुक्ति के बारे में ट्रस्ट की धार्मिक समिति के सदस्य और सिद्धपीठ हनुमन्निवास के महंत आचार्य मिथिलेशनंदिनीशरण ने स्पष्ट किया कि मंदिरों का संचालन सीईओ के माध्यम से नहीं होना चाहिए।
अपने आश्रम हनुमन्निवास में मीडिया के सदस्यों से हुई अनौपचारिक बातचीत में आचार्य ने कहा कि मंदिर की अधिकारिता केवल भगवान के प्रति समर्पित व्यक्तियों के हाथ में होनी चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि सीईओ पद के लिए उन लोगों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, जिनका जीवन किसी धार्मिक मठ, मंदिर या आश्रम की परंपराओं के बीच बीता हो।
आचार्य ने आगे बताया कि यदि कोई व्यक्ति प्रशासनिक कुशलता रखता है, तो वह मंदिर की व्यवस्थाएं संभाल सकता है, लेकिन ऐसे व्यक्तियों की निष्ठा भगवान के प्रति कम और प्रशासनिक मामलों के प्रति अधिक हो सकती है।
देश के कई प्रमुख मंदिरों में आजकल सीईओ के माध्यम से व्यवस्था को चलाया जा रहा है। रही हैं। राम मंदिर में सीईओ नियुक्त होता है, तो वह इसका विरोध नहीं करेंगे। हालांकि उसकी भूमिका और अधिकार स्पष्ट किया जाना आवश्यक होगा।
