Sen your news articles to publish at [email protected]
JDU MLA अनंत सिंह पर क्यों हुई नई FIR? हथियारों के प्रदर्शन और अश्लील डांस से जुड़ा है पूरा मामला
मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमराव गांव में उपनयन संस्कार के आयोजन के दौरान हथियारों का प्रदर्शन और अश्लील नृत्य का मामला सामने आया है, जिसमें मोकामा के जदयू विधायक (JDU MLA) अनंत सिंह का नाम सामने आ रहा है।
इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मीरगंज थाना में विधायक अनंत सिंह, मुखिया पति गुड्डू राय सहित 9 नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने एक प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से इस विषय की जानकारी साझा की।
घटना 3 मई को जनेऊ समारोह के दौरान
घटना 3 मई को जनेऊ समारोह के दौरान हुई, जिसमें सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीरों का प्रसार होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की योजना बनाई।
एसपी ने कहा है कि इस मामले में सभी आरोपियों की पहचान की गई है और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर अवैध या लाइसेंसी हथियारों का प्रदर्शन करना, उसका वीडियो बनाना, सोशल मीडिया पर साझा करना और अश्लील नृत्य कराना एक कानूनी अपराध है, जिसके लिए सजा दी जा सकती है। इससे समाज में भय का माहौल उत्पन्न होता है।
