Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Samrat Cabinet Meeting: विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, सम्राट कैबिनेट की दूसरी बैठक में आज कई प्रस्तावों को मिलेगी मंजूरी

samrat cabinet meeting development projects approval 20260429 121621 0000
0 32

Samrat Cabinet Meeting: बिहार में नई सरकार के गठन के बाद आज दूसरी कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक शाम लगभग 5 बजे मुख्यमंत्री सचिवालय में होने जा रही है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें दोनों उपमुख्यमंत्रियों, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव, की उपस्थिति भी होगी। इस मौके पर कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय लेने की संभावना है। कैबिनेट बैठक के बाद 6 बजे एक प्रेस ब्रीफिंग होने की योजना भी है।

सम्राट सरकार की पहली कैबिनेट बैठक 22 अप्रैल को हुई थी, जिसमें कुल 22 महत्वपूर्ण एजेंडों पर सहमति बनी थी। यह बैठक लगभग एक घंटे तक चली और इसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिनका सीधे तौर पर विकास, रोजगार और सुरक्षा पर प्रभाव पड़ेगा।

बिहार में 11 नए ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप को मिली मंजूरी

22 अप्रैल को आयोजित हुई बैठक में बिहार में 11 नए ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप की स्वीकृति दी गई है, जो चर्चा का केंद्र बनी हुई है। जिन जिलों में इन सैटेलाइट टाउनशिप का निर्माण किया जाएगा, वहां जमीन की बिक्री और खरीद पर रोक लगा दी गई है। इससे उन लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है, जो अपनी जमीन देने की योजना रखते हैं।

अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी मिली स्वीकृति

इस बैठक में अन्य आवश्यक प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई। सरकार ने महिला सुरक्षा को अधिक मजबूत बनाने के लिए एक अहम निर्णय लिया है। इसके अंतर्गत 1500 महिला पुलिसकर्मियों को स्कूटी प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही 3200 पुलिसकर्मियों को मोटरसाइकिल प्रदान की जाएगी जाएगी। इस योजना पर कुल 66.75 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

सोनपुर में स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर परिसर को अब काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इस परियोजना के लिए 680 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। मुंगेर जिले के तारापुर में धार्मिक और पर्यटन संबंधी सुविधाओं के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इसके तहत कृषि विभाग की 15 एकड़ जमीन पर्यटन विभाग को बिना किसी लागत के प्रदान की जाएगी, जिससे क्षेत्र में पर्यटन को एक नई दिशा मिलेगी।

Leave a comment