Sen your news articles to publish at [email protected]
कांग्रेस ही विकल्प है? राहुल गांधी की परफॉर्मेंस, कर्नाटक की हार और भ्रष्टाचार की छवि — वरिष्ठ समाजसेवी और लेखक चक्रवर्ती अशोक प्रियदर्शी द्वारा पूरा विश्लेषण
वरिष्ठ समाजसेवी और लेखक- चक्रवर्ती अशोक प्रियदर्शी
राहुल गांधी के बेहतरीन परफॉर्मेंस और केंद्रीय स्तर पर उनके आला हैसियत की वजह से लोग कांग्रेस में दिलचस्पी लेने लगे हैं।
कर्नाटक में कांग्रेस विधान परिषद के सभी चार सीट पर पराजित हो गई। यह ताजा जख्म है। यह एक संयोग था या फिर कांग्रेस वहां जनता का विश्वास खो रही है। इस बात का जवाब खोजने के लिए बिजनेस स्टैंडर्ड की स्तंभ लेखिका अदिति फडनीस से अंदाजा मिलेगा।
पिछले शनिवार 7 नवंबर कर्नाटक में सिद्ध रमैया की सरकार की जगह पर डी के शिवाकुमार की कांग्रेस सरकार के बारे में अदिति लिखती हैं। …… दूध के और दूध संबंधी प्रोडक्ट के कीमत में एक बारगी कर्नाटक में भारी वृद्धि हुई। तब अंत में डीके शिवकुमार ने दूध सहकारी पर दबाव डालकर दही की कीमत नहीं बढ़ने दी। इससे मैसेज यह गया कि वह चाहते तो दूध की कीमत भी नहीं बढ़ती।
फिर यहां बस के किराए में 23% से लेकर 35% तक बढ़ोतरी हुई। यहां महिलाओं के लिए बस सेवा मुफ्त है। मैसेज यह गया कि लोगों के जेब से पैसा निकाल कर यह मुफ्त सेवा चलाई जा रही है।
एक स्टिंग ऑपरेशन में पूर्व मुख्यमंत्री सिद्ध रमैया नाबालिकों के खिलाफ अपराध करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो क्लिप एक कांग्रेस नेता कृपा अलवा के पास था। और ऐसा लगता है कि इसको लेकर बारगेनिंग कर रहे थे। शिवकुमार ने इसकी जांच का आदेश दिया और कृपा अलवा को पार्टी से निकाल दिया। यहां आरोप यह लगा कि मुख्यमंत्री शिवकुमार ने ही यह स्ट्रिंग ऑपरेशन करवाया था। इन सब के बीच में भ्रष्टाचार एक बड़ा मसला है।
अभी से पूरे डेढ़ साल के बाद कर्नाटक का चुनाव होना है। इसके पहले, अभी कुछ महीने बाद उत्तर प्रदेश का चुनाव होना है। इसी तरह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का चुनाव होना है।
लोकसभा चुनाव तो अभी दूर है परंतु इन चुनाव नतीजे से लोकसभा चुनाव के बारे में बातें होने लगेंगी।
कांग्रेस के बारे में चिंता यही रहती है कि यह ऐसी पार्टी है जो एक सप्ताह के लिए भी भ्रष्टाचार मुक्त शासन का दवा नहीं कर सकती। (हालांकि कोई भी पार्टी या सरकार ऐसी नहीं हो सकती कि कोई एक सप्ताह का मॉडल खड़ा करे।)
कांग्रेस के बारे में मैं यह भूल नहीं सकता कि जब राहुल गांधी अदानी के खिलाफ लगातार बोल रहे थे तब छत्तीसगढ़ में इनकी राज्य सरकार अदानी के लिए लाल कारपेट बिछा रही थी। और इस तरह 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस परास्त हो गई। लोकसभा चुनाव के पहले मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चुनाव हुआ था। छत्तीसगढ़ में 2018 के चुनाव में कांग्रेस शासन में आई थी और पूरे 5 साल तक सरकार में रही थी। 2023 में कांग्रेस छत्तीसगढ़ में पराजित हो गई। मध्य प्रदेश में कांग्रेस अपनी सरकार वापस 2018 में मैनेज कर पाई थी।। इसके बाद कमलनाथ वहां के चीफ मिनिस्टर बने थे। एक बदनाम नेता की छवि वाले कमलनाथ लंबे समय से सत्ता के किसी पद के इंतजार में थे। कमलनाथ सत्ता में आते ही भीषण भ्रष्टाचार के रास्ते पर चल पड़े थे। बीच में ही बीजेपी ने उन्हें पराजित करके सरकार बना ली। 2023 में यहां कांग्रेस वापस नहीं आ सकी।
मन में कांग्रेस के ऐसे ही नेतृत्व की वजह से यह धारना बैठी हुई है, कि एक सप्ताह भी भ्रष्टाचार बिना सरकार नहीं चला सकते।)
बिहार, उत्तर प्रदेश, उड़ीसा, प बंगाल कांग्रेस के बारे में भी उसी तरह से जानते हैं। झारखंड में कांग्रेस पार्टी खुद सत्ता में तो नहीं आई है, परंतु बीजेपी को दूर रखने में यहां झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ कांग्रेस एक महत्वपूर्ण खेमा है। कांग्रेस अभी भी अपने सहयोगी दलों को उंगली पड़कर भ्रष्टाचार के रास्ते पर ले जाने की स्थिति में रहती है।
हाल में उत्तर प्रदेश में चुनाव होना है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस का नेतृत्व किसी तरह से भी कोई छाप नहीं छोड़ता है।
इस सब के बीच ही राहुल गांधी के बेहतरीन परफॉर्मेंस और केंद्रीय स्तर पर उनके आला हैसियत की वजह से लोग कांग्रेस में दिलचस्पी लेने लगे हैं
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा की विचारधारा से हम अब तक जितना भी परिचित थे उस से ज्यादा संदेह करते थे। अभी यह बहुत स्पष्ट हो गया है, कि हिंदुत्ववादी इस विचारधारा केशव स्वयंसेवक संघ और इसके अनुसांगिक उच्च श्रृंखल समूह की की सबसे बड़ी जरूरत यह है, कि वह सत्ता में रहे।
नरेंद्र मोदी की सरकार या इसके पहले अटल बिहारी वाजपेई की सरकार से यह पहचान होने लगी थी कि यह प्रतिगामी सरकार है। प्रतिगामी होने का मतलब यह था की यह सरकार जनता के लिए बहुत ही “क्रोनी” किस्म कि या संत्रास दायक सरकार है।
फासीवाद के बारे में जब आप विपिन चंद्र या अयोध्या सिंह को उनके आधुनिक इतिहास में पढ़ने और समझने की कोशिश कीजिएगा, तो यह स्पष्ट है, की सत्ता के बगैर यह विचारधारा ‘पानी से निकाल दी गई मछली’ की तरह हो जाती है। इसलिए पूरे संघ और भाजपा के बीच में सत्ता में बने रहने के हथकंडे को लेकर आपस में मतभेद नहीं के बराबर है।
सत्ता विरोध और भाजपा विरोध की जरूरत इतनी अधिक है, कि इसके लिए एक व्यापक अभियान की बात की जाती है। अभियान करते रहते हैं। और धीरे-धीरे भाजपा विरोधी अभियान में भागीदारी बढ़ रही है। इससे बड़े और व्यापक अभियान की जरूरत ही, उन लोगों को भी साथ रखने की मजबूरी देता है जो लोग, दरअसल सरकार विरोध के काम में भी नहीं के बराबर अहमियत रखते हैं। सत्ता विरोध का तकाजा है “जनता के पक्ष में रहना”। जो लोग जनता के मसलों पर अपना कोई पक्ष नहीं रखते हुए भी शासक दल के विपक्ष में हैं, उनको भी खेमें में रखा जाता है। सरकार विरोध की नीतियों के आधार पर जो लोग अपनी एक जगह बनाये रहते हैं, वे जनता के साथ भी कहीं से रचनात्मक नहीं रहते हैं। या बहुत कम रचनात्मक रहते हैं। सत्ता विरोध करने वाले सभी लोगों को इस श्रेणी में नहीं रखा जा सकता।
