Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Jharkhand News: रांची के बगईचा सामाजिक केंद्र से 16 दिवसीय महिला हिंसा विरोधी पखवाड़े की शुरुआत, 10 दिसंबर तक होंगे कार्यक्रम

jharkhand-news-16-days-women-violence-resistance-campaign-ranchi
0 6

Jharkhand News: रांची में 25 नवंबर अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा प्रतिरोध दिवस के अवसर पर झारखंड में 16 दिवसीय महिला हिंसा प्रतिरोध पखवाड़े की शुरुआत की गई। नामकुम स्थित बगईचा सामाजिक केंद्र के अखड़ा से विभिन्न संगठनों ने संयुक्त रूप से इस अभियान का आगाज किया। यह अभियान 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक चलेगा, जिसके तहत राज्य के विभिन्न जिलों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस अभियान की शुरुआत आदिवासी विमेंस नेटवर्क (AWN), छोटानागपुर सांस्कृतिक संघ (CSS), अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (AIPWA), झारखंड घरेलू कामगार यूनियन, नेमहा वैली फाउंडेशन, सम्भवा इंजोर, हाशिया सोशल लीगल सेंटर फॉर वीमेन, J-PAL South Asia और इंटर स्टेट आदिवासी विमेंस नेटवर्क (ISAWN) सहित कई संगठनों ने मिलकर की।

CEDAW और महिला अधिकारों पर हुई चर्चा

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के प्रति होने वाले सभी प्रकार के भेदभाव को समाप्त करने वाली अंतरराष्ट्रीय संधि CEDAW, सामान्य अनुशंसा 39, मानसिक स्वास्थ्य और महिला हिंसा से जुड़ी कानूनी प्रक्रियाओं की जटिलताओं पर चर्चा की गई।

1000012296
1000012296

इस अभियान के दौरान सभी संगठनों ने अपने-अपने स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने का प्रस्ताव रखा। इनमें मानसिक स्वास्थ्य पर कार्यशाला, घरेलू कामगारों के अधिकारों को लेकर जागरूकता, CEDAW आधारित समानता पर जागरूकता और कानूनी प्रक्रिया तक महिलाओं की पहुंच को सरल एवं सुलभ बनाने जैसे मुद्दे शामिल हैं।

महिलाओं को कानूनी सलाह और कानूनी प्रक्रिया में सहयोग देने के लिए वकीलों का एक समूह यानी लीगल सपोर्ट टीम बनाने पर भी सहमति बनी।

मानसिक स्वास्थ्य और कानूनी जागरूकता पर वक्ताओं ने रखे विचार

कार्यक्रम में रश्मि बिरुआ ने मानसिक स्वास्थ्य की जरूरत पर सत्र लिया। किरण जी ने 16 दिवसीय पखवाड़े के बारे में विस्तार से बताया। वहीं, पियूशिता ने कानूनी प्रक्रिया में सक्रियता के महत्व पर अपनी बात रखी।

सच्ची जी ने कहा, “कानून सिर्फ काफी नहीं है। जब तक हिंसा करने वाला समाज लैंगिक संवेदनशील नहीं होते, ये कानून दन्तविहीन ही होते हैं। समाज में किसी को महिला हिंसा की आदत लग जाती है तो वो कानून की कमजोरी का भरपूर फायदा लेते हैं, और आम महिलाएं अक्सर अपना ही नुकसान करती हैं। इसलिए लैंगिक संवेदनशीलता के साथ कानूनी जागरूकता और सपोर्ट सिस्टम को मजबूत करना जरूरी है।”

CEDAW के तीन सिद्धांतों पर जोर

एलिना ने CEDAW के तीन सिद्धांतों समानता, अभेदभावपूर्ण व्यवहार और राष्ट्र के दायित्व पर बात रखते हुए बताया कि वास्तविक समानता का अधिकार बिना शर्त के और महिलाओं की विशेष जरूरतों के आधार पर समान अवसर मिलने से सुनिश्चित हो सकता है। इन्हीं सिद्धांतों पर आधारित नीतियां और कानून बनने चाहिए।

उन्होंने कहा कि यह अभियान समाज में गैरबराबरी और भेदभाव रोकने के लिए जागरूकता लाने तथा सरकार को जेंडर संवेदनशीलता के साथ इसके लिए जवाबदेह बनाने का अवसर है।

1000012293
1000012293

एलिना ने यह भी बताया कि भारत देश ने पिछले 2 टर्म से CEDAW का Periodic Report भी नहीं दिया है, जो महिलाओं के अधिकारों के प्रति राष्ट्र की असंवेदनशीलता और अवहेलना दिखाता है।

शिक्षा और व्यवस्था में बदलाव की जरूरत

नंदिता ने कहा, “बिना शिक्षा और मुफ्त शिक्षा के महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव और पितृसत्तात्मक गैरबराबरी को खत्म नहीं किया जा सकता।”

वहीं, अनीमा बा ने कहा, “कानून तक महिलाओं की पहुंच ही नहीं है, व्यवस्था में बदलाव की जरूरत है।”

विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा

कार्यक्रम में सिमडेगा से अगुस्तिना सोरेन, आशा तिर्की, अश्वती शर्मा, इशिता जेठवा, किरण, रेजिना टोप्पो, रीना किसपोट्टा, माला कुजूर, रोज मधु कुजूर, सुमी उरांव, हीरा मिंज, शेषागिरी, वकील साथी पियूशिता टुडू, मिहिर सहित कई प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।

सभी संगठनों ने 16 दिवसीय अभियान को पूरी ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की उम्मीद के साथ इसकी शुरुआत की।

संपर्क नंबर: 6201324960 / 9204748136

Leave a comment